'महिमा के इतने बुरे दिन चल रहे, सोचा न था', संजय मिश्रा की 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का टीजर देख बोले लोग

Updated on 29-11-2025 01:25 PM
बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा और महिमा चौधरी स्टारर फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का मजेदार टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में संजय मिश्रा अपनी होने वाली बीवी के गुणों के बारे में कहते दिख रहे हैं, लेकिन महिमा चौधरी बिल्कुल इसके उलट हैं। टीजर बहुत ही मजेदार है, जिसे देखकर फैंस के लिए हंसी रोक पाना मुश्किल हो रहा है।

संजय मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का टीजर शेयर किया है। टीजर में विनम्र भाव से संजय मिश्रा भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उन्हें सुंदर, सुशील और संस्कारी पत्नी से मिला दें, लेकिन इसके उलट महिला चौधरी सिगरेट और शराब की शौकीन हैं, लेकिन बाहर से बिल्कुल संस्कारी लगती हैं। टीजर में संजय मिश्रा अपने बेटे से कहते हैं- तुम्हारी मम्मी बिल्कुल महिमा चौधरी के जैसी दिखती हैं।'

फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज

टीजर को शेयर कर लिखा गया, 'शादी नंबर 2! दुर्लभ प्रसाद अपनी 'दूसरी पारी' के लिए तैयार हैं, क्या आप भी तैयार हैं? फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'

पहले फिल्म के पोस्टर्स हुए थे रिलीज

इससे पहले फिल्म के कई पोस्टर भी रिलीज हो चुके हैं। सबसे पहले पोस्टर में दुर्लभ प्रसाद की उम्र, रंग, लंबाई और स्टेटस लिखा था और बताया गया था कि दुर्लभ प्रसाद के लिए विधवा और तलाकशुदा दोनों तरह की महिलाएं शादी के लिए चलेंगी।

'वाह, क्या टीजर है, मिश्रा जी, आपको आपकी महिमा चौधरी मिल ही गई'

अब जाकर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर इतना मजेदार है कि फैंस ट्रेलर रिलीज करने की डिमांड कर रहे हैं। हालांकि फिल्म के रिलीज के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। एक यूजर ने लिखा, 'वाह, क्या टीजर है, मिश्रा जी, आपको आपकी महिमा चौधरी मिल ही गई है।' एक अन्य यूजर ने कहा- ये बहुत क्यूट है। वहीं किसी ने खिंचाई करते हुए कहा है- महिमा के इतने बुरे दिन चल रहे हैं, सोचा नहीं था। हालांकि, काफी लोगों को फिल्म की ये झलक मजेदार लग रही है।

संजय मिश्रा की कॉमेडी फिल्में

संजय मिश्रा अपनी कॉमिक टाइमिंग और कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्म 'गोलमाल', 'ऑल द बेस्ट', 'वेलकम', 'भूलभूलैया 3' समेत कई फिल्मों में एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है, लेकिन कई फिल्में उन्होंने ऐसी भी कीं, जिनमें उनके संजीदा रोल से फैंस की आंखें नम हो गईं। इसमें 'आंखों-देखी', 'वध', 'वध-2', 'कांचली', 'द सीक्रेट ऑफ देवकाली' और 'मसान' जैसी फिल्में शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.