प्रापर्टी टैक्स बढ़ाने को लेकर 18 को होगा मंथन, पिछले तीन साल से लगातार हो रही है वृद्धि‍

Updated on 17-06-2024 01:02 PM
भोपाल। नगर निगम में प्रापर्टी टैक्स 10 प्रतिशत बढ़ाने को लेकर 18 जून को मंथन होगा । फिलहाल प्रापर्टी टैक्स बढ़ाया जा रहा है या नहीं । इसको लेकर नगर निगम के जिम्मेदार नेता और अफसर खुलकर नहीं बोल रहे हैं । उधर महापौर मालती राय ने सरकार की गाइडलाइन के पालन की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है । जबकि नगर निगम ने 2023-24 में पांच प्रतिशत, 2022-23 में 10 प्रतिशत और 2021-22 में परिक्षेत्र की राशि में बदलाव किए थे। उस दौरान चयनित क्षेत्रों में 50 प्रतिशत टैक्स बढ़ गया था। यह देखकर कहना गलत नहीं होगा कि नगर निगम प्रापर्टी टैक्स बढ़ाकर जनता को बोझ तले दबा रहा है, क्योंकि पिछले तीन सालों से लगातार टैक्स बढ़ाया जा रहा है। वहीं इस वित्तीय वर्ष में भी अंदुरुनी तौर पर प्रापर्टी टैक्स बढ़ाने की योजना चल रही है। निगम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 18 जून को बजट को लेकर एक बैठक महापौर के साथ अफसरों की होगी । इस बैठक में पता चलेगा कि प्रापर्टी टैक्स बढ़ाया जाता है या नहीं ।

निगम में कितने हैं प्रापर्टी टैक्स खाते

शहर में 4 लाख 54 हजार संपत्तियां नगर निगम रिकार्ड में दर्ज हैं । इनमें से लगभग आधी संपत्तियों से निगम को टैक्स नहीं मिलता, लिहाजा संपत्तियों के मुकाबले प्रापर्टी टैक्स खातों का आंकड़ा 2 लाख 57 हजार पर सिमटा हुआ है । इसी तरह शहर में 3 लाख से ज्यादा नल कनेक्शन हैं, इनमें लीगल 1 लाख 50 हजार के करीब हैं और इनमें से 60 फीसद से ही टैक्स मिलता है । नगर निगम नागरिकों से संपत्ति कर, सेवा शुल्क एवं अधिभार, समेकित कर एवं अन्य। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं अधिभार। व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क एवं अधिभार। सीवेज चार्ज एवं अधिभार के रूप में टैक्स लेता है। इसके अलावा नामांतरण, लीज और कमर्शियल लाइसेंस के रूप में भी टैक्स लेता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.