सोयाबीन की फसल में नुकसान का होगा सर्वे, मिलेगी राहत: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 02-10-2023 12:49 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यदि सोयाबीन की फसल में कहीं नुकसान हुआ होगा तो जल्दी ही सर्वे करवाकर राहत राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को समृद्ध और देश का अग्रणी राज्य बनायेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सीहोर जिले के मरदानपुर गांव में 46 करोड़ 22 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन तथा लोकार्पण करने के बाद जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। वन मंत्री श्री विजय शाह और सांसद श्री रमाकांत भार्गव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनमानस का असीम आशीर्वाद प्रदेश के विकास और लोगो के जनकल्याण की योजनाएं बनाने की शक्ति देता हैं। यही वजह है कि विकास के लिये सरकार को धन की कमी नही होती जबकि दूसरी सरकारें पैसा नही होने का रोना रोती हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार की योजनाएं लोगों के दुखो को दूर कर उनके जीवन में खुशीयां ला रही हैं। उन्होंने आजीविका मिशन की बहनों से उनकी आमदनी हर माह दस हजार रुपए महीना करने के संकल्प हर हाल में पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार ने गांवों के विकास के लिए कुछ नही किया। वर्तमान सरकार ने सड़के, पुल पुलिया, सिंचाई, अस्पताल, स्कूल सहित विकास के वे सब काम किए है जिससे आम आदमी का जीवन सरल बना है। उन्होंने कहा कि आज घर-घर नल से जल पहुंचा है। श्री चौहान ने कहा कि बेघरबार लोगों के लिए मुख्यमंत्री लाडली आवास योजना बना दी है जिससे प्रधानमंत्री आवास में जिनके नाम छूट गए हैं उन्हें भी घर बनाने के लिये पैसा मिल सके।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाडली बहना योजना दुख-तकलीफ को खत्म करने की योजना है। जो बहने छूट गई है और जिनके विवाह नही हुए है, ऐसी बहनों के भी नाम जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये पैसा नही है बल्कि बहनों का मान सम्मान और इज्ज़त है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जल्दी ही 450 रुपए में गैस सिलेंडर की राशि लाडली बहनों और उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारियों के खाते में डालेंगे और जिन लाडली बहनों के नाम कनेक्शन नहीं है, उनके भी कनेक्शन में नाम ट्रांसफर का काम शुरू किया है। उन्होंने फिर दोहराया कि राशि 1250 रुपए के मान से बढ़ाकर 3000 रुपए करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटे-बेटियो में पड़ाई के प्रति रुझान बढाने के लिए, साइकिल, लैपटाप, कम्प्यूटर, स्कूटर तो दे ही रहे है। मेडिकल और इंजीनियरिंग पढ़ने वाले मेधावी बच्चों की फीस सरकार भरवा रही है। सिंचाई योजनाएं हो या किसान कल्याण और किसान सम्मान निधि, सरकार की प्राथमिकता किसानों का कल्याण है। मुख्यमंत्री ने मरदानपुर से लगी छह पंचायतों में दो-दो विकास कार्य के अलावा, मरदानपुर में नाली, जिम, सीसी रोड, सहित मंगल भवन, मछुआरा भवन भी मंजूर करने की घोषणा की। उन्होने आयुष्मान कार्ड और लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 4 करोड़ 87 लाख रुपए के निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा 41 करोड़ 35 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया।

इन निर्माण कार्यों का हुआ लोकार्पण और भूमि पूजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम मरदानपुर में 4 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से घाट रिटेनिंग वॉल एवं एप्रोच रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने 30 करोड़ 19 लाख 81 हजार रुपए की लागत से मट्ठागांव वन विकास नर्सरी चांदीकछार से नहलाई होते हुए मट्ठागांव नहर पुलिया तक सीसी मार्ग, 2 करोड़ 42 लाख 37 हजार रूपए की लागत से ग्राम मोगरा से ग्राम सेमरिया नहर तक सड़क निर्माण, 5 करोड़ 13 लाख 38 हजार की लागत से ग्राम भोमदा बुलम से माजरकुई एवं नदियाखेड़ा तक मार्ग निर्माण, 2 करोड़ 41 लाख की लागत से ग्राम बरखेडा से बेहराखेडी सड़क तथा एक करोड़ 18 लाख की लागत से अधिक राशि की बरखेडा़ से मांजरकुई मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.