औद्योगिक क्षेत्र बाबूपर को हायर सेकंडरी का दर्जा दिलाने को लेकर 27 सितम्बर को होगा जंगी प्रदर्शन

Updated on 18-09-2022 05:02 PM
नागौद विधानसभा क्षेत्र के उंचेहरा विकासखंड की सबसे बड़ी पंचायत बाबूपुर को हायर सेकंडरी स्कूल का दर्जा दिलाने एवं औद्योगिक क्षेत्र के रूप में घोषित उक्त पंचायत का शहरीकरण की तर्ज पर विकास कराने को लेकर क्षेत्रीय ग्रामवासियों ने आंदोलन का निर्णय लिया है ! जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार रहे कांग्रेस प्रवक्ता अतुल सिंह की विशेष मौजूदगी एवं ग्राम पंचायत के सरपंच भूपेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आज बाबूपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी 27 सितम्बर को बाबूपुर में जंगी प्रदर्शन का एलान किया गया है !

अतुल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उंचेहरा विकासखंड की सबसे बड़ी पंचायत बाबूपर को वर्ष 2007-2008 में हाईस्कूल का दर्जा दिया गया था लेकिन 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी उसका हायर सेकंडरी के रूप में उन्नयन नही किया गया है ! इसी तरह बाबूपर को औद्योगिक क्षेत्र जरूर घोषित किया गया है लेकिन विकास के नाम पर वहाँ एक बोर्ड के अलावा कुछ भी नहीं है जबकि उक्त क्षेत्र का शहरीकरण की तर्ज पर विकास होना चाहिये ! उक्त मुद्दों को लेकर ग्रामवासी काफी आंदोलित हैं और मजबूर होकर आगामी 27 सितम्बर को आंदोलन का निर्णय लिया है !

 बैठक में गिरजा प्रसाद तिवारी, गोविंद प्रसाद त्रिपाठी, सुजान सिंह, कुंवरभान सिंह, राम सिंह, राजेंद्र तिवारी, ब्रजकुमार सिंह, राम प्रसाद गौतम, रामअवतार त्रिपाठी, कमलेश त्रिपाठी, शिव प्रसाद कुशवाहा, रामशिरोमणि तिवारी, बाल्मिक नामदेव, संतोष तिवारी, राजेश विश्वकर्मा, दशरथ तोमर, मोहनलाल गौतम, शैलेंद्र गौतम, द्वारिका प्रसाद कुशवाहा, दीपक तिवारी कमलेश तिवारी, गणेश गौतम बालेंद्र यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे !


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.