डिफॉल्टर बिल्डरों में मचेगा हाहाकार, नोएडा प्राधिकरण की यह चल रही है तैयारी

Updated on 19-08-2023 02:49 PM
नोएडा: नोएडा के डिफाल्टर बिल्डर्स सावधान हो जाएं। यहां के डिफाल्टर्स बिल्डर्स पर नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) की बड़ी कार्रवाई होने वाली है। इसका खाका खींचने के लिए नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने शुक्रवार को अपने विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। बताया जाता है कि इसमें 24 बिल्डर भी उपस्थित थे। इस बैठक का उद्देश्य बकायेदार बिल्डर्स के यहां फंसी हुई राशि वसूलना था। उनसे यह राशि कैसे वसूली जाए, इस बारे में कुछ रणनीति बनी है।

बिल्डर्स पर हजारों करोड़ रुपये का बकाया

बताया जाता है कि नोएडा में ही करीब 60 बिल्डरों पर नोएडा अथॉरिटी का लगभग 2,600 करोड़ रुपए का बकाया है। इस फंसी हुई राशि को वसूलने का पुख्ता इंतजाम हो रहा है। योजना है कि जो डिफॉल्टर बिल्डर हो, उनके खिलाफ आरसी जारी कर उनको आवंटित की गई जमीन को वापस अपने कब्जे में लिया जाए। इसी क्रम में सीईओ लोकेश एम ने ग्रुप हाउसिंग विभाग के अधिकारियों तथा 24 बिल्डरों के साथ बैठक की। बैठक में सीईओ ने साफ कहा कि जिन बिल्डरों द्वारा प्राधिकरण के बकाए का भुगतान नहीं किया जा रहा है उनके खिलाफ आरसी जारी की जाए। आरसी जारी करने के साथ-साथ बकाए के संबंध में समाचार पत्रों में भी सूचना प्रकाशित कराई जाएगी।

लगेगा डिफाल्टर्स के खिलाफ बोर्ड

जो बिल्डर्स डिफाल्टर्स हैं, उनके परियोजना स्थल को चिन्हित किया जा रहा है। उनके परियोजना स्थल पर बकाए का उल्लेख करते हुए बोर्ड भी लगाया जाएगा। सीईओ ने कहा कि उनके जरिए की जा रही जनसुनवाई में आए दिन सोसाइटी की इमारत की गुणवत्ता खराब होने, कार पार्किंग की समस्या, बेसमेंट में जलभराव, लिफ्ट खराब होने या कम होने समेत कई तरह की शिकायतें आ रही हैं। इन समस्याओं का बिल्डर अपने स्तर से तत्काल गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

पूरी हो चुकी परियोजना एओए को हस्तांतरित हो

सीईओ का कहना है कि जिन बिल्डरों की पिरयोजना पूरी हो चुकी और उस परियोजनाओं में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन या एओए (AOA) गठित है, उनमें यूपी अपार्टमेंट एक्ट 2016 में दिए गए प्रावधानों के तहत परियोजना के अनुरक्षण के लिए विधिक रूप से एओए को हस्तगत किया जाए। बैठक में सीईओ ने कहा कि निर्देश देने के बावजूद 2 महीने बाद भी सिर्फ 6 परियोजना के बिल्डरों ने ही एस्क्रो एकाउंट खुलवाए हैं। ऐसे में बचे बिल्डर हर हाल में 26 अगस्त 2023 तक खाता खुलवा लें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.