कश्मीर में वंदे भारत ट्रेन के लिए करना होगा और इंतजार, 19 अप्रैल को नहीं होगा उद्घाटन, रेलवे ने क्यों लिया फैसला
Updated on
16-04-2025 02:05 PM
नई दिल्ली: कश्मीर में दौड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। यह ट्रेन कटरा से कश्मीर पर चलनी प्रस्तावित है। इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 19 अप्रैल को करना था। लेकिन फिलहाल इसका उद्घाटन टल गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री की कश्मीर यात्रा टल गई है। नई तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है।
बता दें कि पीएम मोदी का 19 अप्रैल को कश्मीर दौरा प्रस्तावित था। उन्हें यहां कटरा से कश्मीर के चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखानी थी। साथ ही उन्हें उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) के कटरा-संगलदान सेक्शन के अंतिम भाग का भी उद्घाटन करना था। यह 272 किलोमीटर लंबा प्रोजेक्ट है। पीएम मोदी का कश्मीर दौरान टलने के बाद इन दोनों उद्घाटनों को भी फिलहाल रोक दिया गया है।
चिनाब आर्च ब्रिज से गुजरती ट्रेन
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) खंड में चिनाब रेलवे पुल भी शामिल है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। इससे नई दिल्ली और कश्मीर के बीच कटरा के रास्ते सीधी रेल कनेक्टिविटी हो जाएगी।
जनवरी में हुआ था ट्रायल
भारतीय रेलवे ने 23 जनवरी को श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रेलवे स्टेशन के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया था। यह ट्रेन चिनाब पुल के अलावा अंजी खड्ड पुल से भी होकर गुजरेगी। अंजी खड्ड पुल भारत का पहला केबल-आधारित रेलवे पुल है।
क्यों रद्द हुआ पीएम का दौरा?
पीएम मोदी का प्रस्तावित दौरा रद्द क्यों हुआ, इसके बारे में कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। हालांकि कुछ सूत्रों ने बताया है कि मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 अप्रैल को कटरा और उसके आस पास के क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा और भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में पीएम मोदी के इस दौरे को रद्द किया गया है।
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
नई दिल्ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…