भगोड़े दाऊद इब्राहिम के काले-कारनामों का कच्‍चा चिट्ठा हैं ये 4 वेब शोज, OTT पर है अंडरवर्ल्ड की अनकही कहानी

Updated on 19-12-2023 02:06 PM
रविवार से ही दाऊद इब्राहिम को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की खबरें चल रही हैं। कराची में दाऊद की मौत की खबर से सोशल मीडिया पर पोस्ट छा गए। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि भगोड़े गैंगस्टर दाऊद को जहर दिए जाने के बाद अस्पताल ले जाया गया है। कुछ यूजर्स ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर के सोशल मीडिया अकाउंट के स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए, जिसमें कहा गया था कि दाऊद की मौत हो गई है। लेकिन यह पोस्ट फर्जी अकाउंट से निकला। फिलहाल दाऊद के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जहां दाऊद को लेकर इतनी सारी खबरें चल रही हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री भी इस माफिया के बारे में कहानियां कहने से पीछे नहीं रही। गैंगस्टर की जिंदगी पर बेस्ड कई सारी फिल्में बनीं, जिनका जिक्र कई बार हो चुका है। साथ ही, माफिया पर कई वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री भी बनाए गए। आइए इनमें से फेमस चार के बारे में बताते हैं।

बंबई मेरी जान (Mumbai Meri Jaan)

शुजात सौदागर के डायेरक्शन में बनी 'मुंबई मेरी जान' सबसे फेमस वेब सीरीज में से एक है, जो डोंगरी के एक यंग लड़के की कहानी को दिखाती है। ये लड़का बड़ा होकर अंडरवर्ल्ड का बड़ा डॉन बनता है। मुंबई की आपराधिक दुनिया पर बेस्ड यह सीरीज ईमानदार पुलिस ऑफिसर इस्माइल कादेरी के बेटे दारा कादेरी के बारे में भी बताती है। इस सीरीज में अंडरवर्ल्ड की दुनिया को करीब से दिखाया गया है। कहा जाता है कि ये दाऊद इब्राहिम पर ही बनाई गई थी।

कहां देखें: प्राइम

मुंबई माफिया (Mumbai Mafia)

यह डॉक्यूमेंट्री दाऊद इब्राहिम की जिंदगी पर बनी है। दाऊद इब्राहिम की बात करें, तो वह एक भगोड़ा आतंकवादी है और उसे यूनाइटेड नेशन्स ने पूरे विश्व का घोर आतंकवादी घोषित किया है। 'मुंबई माफिया' मिनो फिल्म्स के बैनर तले फ्रांसिस लॉन्गहर्स्ट और राघव डार ने डायरेक्ट किया है। यह शो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इस 87 मिनट की डॉक्यूमेंट्री को देखने के लिए दिल और दिमाग खोलकर रखना पड़ेगा, जहां हर एक घटना काल्पनिक सीन्स और सच्चे फैक्ट्स को जोड़ते हुए दिखाई गई है।

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

द वर्ल्ड हिस्ट्री ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम (The World History of Organized Crime)

इस सीरीज में कई अलग-अलग एपिसोड दिखाए गए हैं। इसका पांचवा एपिसोड इंडिया के गैंगस्टर्स के बारे में है, जिसमें दाऊद इब्राहिम की कहानी दिखाई गई है। इसमें दाऊद इब्राहिम के गिरोह, आपराधिक साजिश और सिंडिकेट चलाने का भांडाफोड़ किया गया है। 2008 में वह फोर्ब्स की दुनिया के टॉप 10 गैंगस्टर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर था। सीरीज में 1993 के बॉम्बे बम विस्फोट की झलक भी दिखी है।
कहां देखें: प्राइम

गन्स एण्ड थाइज (Guns And Thighs)

सीरीज़ 'गन्स एंड थाइज़' भारत में मुंबई माफिया की कहानी बताती है, जो इतालवी, रूसी और हांगकांग के माफिया से कहीं अधिक खतरनाक है। यह सीरीज़ दाऊद इब्राहिम के कुख्यात करतूतों को दिखाती है। डी कंपनी में उसके शामिल होने से लेकर पुलिस, राजनेताओं और बॉलीवुड के साथ उसके रिश्तों पर, सीरीज में ये सबकुछ भी दिखाया गया है। राम गोपाल वर्मा ने इसके बारे में कहा था, 'यह 'स्लमडॉग मिलियनेयर' जैसी जिंदगी दिखाने वाली सीरीज है।'

कहां देखें: नेटफ्लिक्स, प्राइम


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.