देश में कल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर सीधा डालेंगे असर

Updated on 31-08-2023 03:54 PM
नई दिल्ली: आज अगस्त के महीने का अंतिम दिन है। कल से सितंबर माह की शुरुआत होने जा रही है। देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। एक सितंबर से भी कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st September 202) होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालेंगे। इनका असर शेयर बाजार से लेकर रसोई गैस तक हर जगह देखने को मिल सकता है। ऐसे में इनके बारे में आपको जानकारी होना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कि एक सितंबर से क्या बदलाव होने जा रहे हैं।

एलपीजी सिलेंडर के दाम


देश में ऑयल एंड गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों में बदलाव करती हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक सितंबर को इनमें बदलाव हो सकता है। हालांकि केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में राहत दी है। सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती की थी।

सीएनजी-पीएनजी की कीमत


एलपीजी के दाम के साथ ही सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में भी तेल कंपनियां हर महीने बदलाव करती हैं। हर महीने की पहली तारीख को एयर फ्यूल (ATF) के दाम में भी बदलाव होता है। संभावना है कि इस बार भी पहली तारीख को इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव किया जा सकता है।


स्टॉक की लिस्टिंग


सेबी ने आईपीओ बंद होने के बाद शेयर बाजार में कंपनी के स्टॉक की लिस्टिंग होने की समयसीमा को कम कर दिया है। इसे अब तीन दिन कर दिया गया है। अभी तक ये डेडलाइन 6 दिनों की है। सेबी ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी करके कहा है कि 1 सितंबर 2023 के बाद आने वाले सभी आईपीओ की लिस्टिंग समय के नए नियम स्वैच्छिक तौर पर लागू होगा। 1 दिसंबर 2023 से कंपनियों को अनिवार्य रूप से इस नियम का पालन करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.