सच्ची घटनाओं पर बनीं ये 5 फिल्में झकझोर देंगी, फिर चाहे वो 'एक डॉक्टर की मौत' हो या 'बवंडर', OTT पर देखिए ​

Updated on 06-11-2023 03:58 PM
सिनेमा को समाज का आईना कहा जाता है। बड़े पर्दे पर कई बार ऐसी फिल्में दिखाई जाती हैं, जो समाज पर गहरा असर छोड़ती हैं। और कई बार समाज पर गहरा असर करने वाले हादसों पर फिल्में बनाई जाती हैं, ताकि उसकी कहानी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। बॉलीवुड में ऐसी कई मूवीज हैं, जो सच्ची घटना पर बनी हैं। इनमें 'स्पेशल 26' से लेकर 'एयरलिफ्ट' सहित तमाम मूवीज शामिल हैं। लेकिन हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपने बहुत कम सुना होगा, क्योंकि इनकी चर्चा ही कम हुई है, लेकिन ये फिल्में आपको झकझोर कर रख देंगी।

Best Bollywood Movies based on True Stories: अगर छुट्टियों वाले इस मौसम में अगर आपके पास समय है तो इन सच्ची घटना पर बनी इन 5 बॉलीवुड मूवीज को आप घर बैठकर देख सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि ये किस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।

1. एक डॉक्टर की मौत (Ek Doctor Ki Maut)

तपन सिन्हा की साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म, जिसमें मान्यता के बजाय एक डॉक्टर और उसकी रिसर्च के बहिष्कार, नौकरशाही लापरवाही, फटकार और अपमान को दिखाया गया है। ये मूवी रामपद चौधरी की कहानी 'अभिमन्यु' पर बेस्ड है। कहानी डॉक्टर सुभाष मुखोपाध्याय की लाइफ को दिखाता ही, जिन्होंने उसी दौरान विट्रो फर्टिलाइजेशन ट्रीटमेंट की शुरुआत की थी, जब इंग्लैंड में डॉ. रॉबर्ट एडवर्ड्स भी एक्सपेरिमेंट कर रहे थे। फिल्म में पंकज कपूर, शबाना आजमी, अनिल चटर्जी, इरफान खान, दीप साही जैसे कलाकारों ने एक्टिंग की। फिल्म को तीन नेशनल अवॉर्ड मिले थे।
कहां देखें- यूट्यूब/प्राइम वीडियो

2. बवंडर (Bawandar)

ये फिल्म 23 साल पहले साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसमें राजस्थान की रेप विक्टिम भंवरी देवी की सच्ची कहानी दिखाई गई है। न्याय पाने के लिए भंवरी देवी को कितने अपमानों से गुजरना पड़ा, कितनी ठोकरें खानी पड़ीं, ये देख आपकी आंखों से आंसू आ जाएगा। फिल्म में नंदिता दास, रघुबीर यादव, दीप्ति नवल, राहुल खन्ना सहित कई जाने-माने सितारे हैं।

कहां देखें- यूट्यूब

3. नॉट ए लव स्टोरी (Not a Love Story)

Not A Love Story साल 2011 में रिलीज हुई एक क्राइम थ्रिलर मूवी थी, जो साल 2008 में नीरज ग्रोवर की हत्या से प्रेरित है, जिसके कारण एमिल जेरोम मैथ्यू और मारिया सुसाइराज की गिरफ्तारी हुई थी। फिल्म में माही गिल, दीपक डोबरियाल और अजय गेही हैं। राम गोपाल वर्मा ने अनाउंस किया था कि फिल्म एक बायोपिक नहीं है, बल्कि मामले से प्रेरित है। 20 दिन में ही इसकी शूटिंग पूरी हो गई थी। प्राइम लोकेशन में से एक धीरज सॉलिटेयर बिल्डिंग थी, जहां नीरज की कथित तौर पर हत्या की गई थी।
कहां देखें- यूट्यूब

4. रहस्य (Rahasya)

साल 2015 में रिलीज हुई मर्डर मिस्ट्री मूवी, जिसे मनीष गुप्ता ने डायरेक्ट किया। फिल्म में केके मेनन, टिस्का चोपड़ा, आशीष विद्यार्थी, अश्विनी केलकर और मीता वशिष्ठ जैसे मंझे हुए एक्टर्स। ये साल 2008 नोएडा डबल मर्डर केस पर बेस्ड है।

कहां देखें- जी5

5. फिराक (Firaaq)

साल 2008 में रिलीज हुई। नंदिता दास ने लिखा और डायरेक्शन भी उन्हीं का। ये गुजरात में 2002 की हिंसा के एक महीने बाद की कहानी दिखाती है कि रोजमर्रा के लोगों की जिंदगी पर क्या असर पड़ा था। ये 'हजारों सच्ची कहानियों' पर आधारित होने का दावा करता है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दीप्ति नवल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इनामुलहक, नासर, परेश रावल, संजय सूरी, रघुबीर यादव, शहाना गोस्वामी, अमृता सुभाष और टिस्का चोपड़ा हैं।
कहां देखें- प्राइम वीडियो/यूट्यूब



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.