आकांक्षा पुरी के जाते ही ये 7 कंटेस्‍टेंट इस हफ्ते नॉमिनेट, अब्‍दु रोजिक भी बाहर

Updated on 03-07-2023 07:58 PM
सलमान खान का रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' हर तरफ छाया हुआ है। इस शो के दूसरे सीजन को अभी सिर्फ 2 हफ्ते ही हुए हैं और चार एविक्शन हो चुके हैं। आकांक्षा पुरी के बेघर होने के बाद अब बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि इस वीक 7 कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटकेगी। इसके साथ ही इस शो से अब्दु रोजिक का सफर भी खत्म हो रहा है। वो चार सदस्यों के साथ एक टास्क करेंगे और फिर बाहर आ जाएंगे।

Bigg Boss OTT 2: जानकारी के मुताबिक, जैसे ही रविवार (2 जुलाई) को वीकेंड का वार खत्म हुआ, लाइव फीड शुरू होने से पहले बिग बॉस ने सभी सदस्यों को बताया कि अब्दु रोजिक के साथ एक वीडियो बनाना है और इस हफ्ते के सातों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से चार को वीडियो क्रिएट करने का मौका मिलेगा। यानी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं।

कौन हैं ये सात कंटेस्टेंट्स?

जानकारी के मुताबिक, पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान को छोड़कर इस हफ्ते पूरा घर नॉमिनेट हुआ है। यानी जद हदीद, मनीषा रानी, जिया शंकर, सायरस ब्रोचा, बेबीका ध्रुवे, अविनाश सचदेव और फलक नाज। अब इनमें से किसी एक या दो का सफर इस घर से खत्म हो जाएगा। दो इसलिए कि ये शो मात्र 6 हफ्तों का ही है, ऐसे में मेकर्स डबल एविक्शन भी कर सकते हैं। इससे पहले पुनीत सुपरस्टार को उनकी हरकतों के कारण 12 घंटों के अंदर ही आउट कर दिया गया था और आलिया सिद्दीकी का भी मिड वीक एविक्शन हुआ था।

कैसे हो गए 7 सदस्य नॉमिनेट!

हालांकि, अभी तक ये खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो सात के सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए। क्या उन्होंने कोई गलती की थी, जिसकी सजा बिग बॉस ने उन्हें नॉमिनेट करके दी है या फिर वे कोई टास्क हारे हैं... अब ये तो शो का प्रोमो सामने आने के बाद ही पता चलेगा। यहां बता दें कि जद हदीद को उनकी हरकत की वजह से सलमान खान ने नॉमिनेट किया था।

अब्दु रोजिक का सफर होगा खत्म

इसी के साथ Abdu Rozik का सफर भी इस घर से खत्म हो जाएगा। वो बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क को पूरा करेंगे। अपने दो हिट गानों 'छोटा भाईजान' और 'चालाक ब्रो' पर चार सदस्यों जद हदीद, जि‍या शंकर, अविनाश सचदेव और मनीषा रानी के साथ वीडियो बनाएंगे और फिर शो को अलविदा कह देंगे। आप इस शो को जियो सिनेमा एप पर हर रात 9 बजे देख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.