उमर रियाज, कविता कौशिक समेत इन सेलेब्स को शो में जाने से हुआ नुकसान

Updated on 23-09-2022 06:15 PM

बिग बॉस का 16वां सीजन आने वाला है। हमेशा की तरह इस साल भी कौनसे सेलेब्स शो में आएंगे ये जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि इस शो से कई सेलेब्स को काफी अच्छी पॉपुलैरिटी मिली है। लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी सेलेब्स रहे हैं जिन्हें शो की वजह से काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा। उनकी फैन फॉलोइंग पर नेगेटिव असर पड़ा।कई सेलेब्स ने तो शो से बाहर आने के बाद खुलकर कहा कि वह शो में पार्टिसिपेट करके पछता रहे हैं। तो चलिए बताते हैं कि किस सेलेब ने शो को बताया अपना सबसे खराब एक्सपीरियंस। 

कविता कौशिक

एफआईआर शो फेम कविता कौशिक ने बिग बॉस 14 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। शो में कविता की काफी नेगेटिव मेज बन गई थी। यहां तक की शो से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस ने खुद कहा था कि उनकी सबसे बड़ी गलती है कि वह इस शो में आईं। यहां उनका बुरा एक्सपीरियंस रहा।

कुशाल टंडन

कुशाल टंडन शो बिग बॉस 7 में नजर आए थे। शो में उनकी और गौहर खान की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। दोनों को शो के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था। लेकिन शो से बाहर आने के बाद कुशाल ने ट्वीट कर कहा था कि उन्हें वैसे कभी किसी चीज को लेकर कभी पछतावा नहीं हुआ, लेकिन बिग बॉस में पार्टिसिपेट करके हुए पछतावा हुआ है।

सृष्टि रोडे

टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे, बिग बॉस 12 में नजर आई थीं। सृष्टि शो से जल्द बाहर हो गई थीं। शो से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस ने कहा था कि उनका सीजन काफी बोरिंग रहा और उन्होंने इस शो को बिल्कुल भी एंजॉय किया। उन्हें कोई खुशी नहीं हुई यहां आकर।

कोएना मित्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा बिग बॉस के 13वें सीजन में आई थीं। हालांकि कोएना दूसरे हफ्ते में ही शो से बाहर हो गई थीं। बाहर आने के बाद कोएना ने कहा था कि वह बिग बॉस में जाकर पछता रही हैं।

दलजीत कौर

बिग बॉस 13 में नजर आईं दलजीत कौर को शो के पहले कुछ हफ्तों में निकाल दिया था। शो से बाहर आने के बाद दलजीत ने इंटरव्यू में कहा था कि वह शो में नकली चेहरा नहीं दिखा सकती और उन्होंने मेकर्स पर भी आरोप लगाए थे उन्हें शो से बाहर करने के लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.