नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में दिलचस्पी दिखा रही है एलएंडटी समेत ये कंपनियां

Updated on 04-08-2023 03:02 PM
नई दिल्ली: देश का दिल है दिल्ली। दिल्ली का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है नई दिल्ली। यह दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस से महज कुछ ही कदम की दूरी पर है। रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट (New Delhi Railway Station Redevelopment) के लिए निजी कंपनियों को सौंपने का मन बनाया है। इसमें करीब 4700 करोड़ रुपये का निवेश होगा। ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस स्टेशन के रिडेवलपमेंट में एलएंडटी (L&T), एसपीसीएल, एनसीसी लिमिटेड, जीआर इंफ्रा, दिलीप बिल्डकॉन, जेकेआईएल, अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स जैसी कंपनियां दिलचस्पी ले रही हैं।


प्री-बिड मीटिंग में इन कंपनियों ने लिया हिस्सा

रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) को अधिकृत किया है। इसी ने पिछले दिनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट के संबंध में प्री-बिड मीटिंग का आयोजन किया था। इस बैठक में एलएंडटी, एसपीसीएल, एनसीसी लिमिटेड, जीआर इंफ्रा, दिलीप बिल्डकॉन, जेकेआईएल, अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड, पीएसपी प्रोजेक्ट्स, आईटीडी सीईएम कंपनी, तिरुमाला सेवन हिल्स प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनियों ने हिस्सा लिया है।


29 सितंबर तक लगा सकते हैं बोली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मोड पर रीडेवलप किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 4700 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 45 महीने का समय तय किया गय है। इस स्टेशन के रीडेवलपमेंट के लिए ई-बोली जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2023 को दोपहर 2 बजे तक है । ई-बोली (तकनीकी) खोलने की तारीख 05 अक्टूबर 2023 को दोपहर 03:30 तक रखी गई है।

रीडेवलपमेंट में क्या क्या शामिल
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट कार्य के दायरे में स्टेशन भवन और संबंधित बुनियादी ढांचे के लिए सिविल और एमईपी कार्य करना शामिल है। इसके अलावा सड़कें (एलिवेटेड/एट-ग्रेड), मल्टी-मोडल ट्रांजिट हब (एमएमटीएच) भवन, छत, प्लाजा, पार्सल बिल्डिंग, आसपास के सर्कुलेशन एरिया का विकास आदि भी परियोजना में शामिल किया गया है।

उत्साहपूर्ण भागीदारी रही
आरएलडीए के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश डुडेजा ने कहा, “हमें बोली-पूर्व बैठक में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी को देखकर खुशी हुई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का रीडेवलपमेंट हमारी प्रमुख परियोजनाओं में से एक है। परियोजना का उद्देश्य एनडीएलएस को अत्याधुनिक सुविधाएं और सुख-सुविधाएं प्रदान करते हुए एक विश्व स्तरीय परिवहन केंद्र के रूप में विकसित करना है। यह व्यापक विकास योजना स्टेशन को एक एकीकृत परिवहन केंद्र के रूप में देखती है जो रेल, मेट्रो, बस और परिवहन के अन्य साधनों को निर्बाध रूप से जोड़ता है जिससे यात्रियों के लिए सुविधाजनक और परेशानी मुक्त कनेक्टिविटी सुनिश्चित होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.