भारत-बांग्लादेश के बीच इन अहम समझौतों पर हो सकते हैं हस्ताक्षर

Updated on 05-09-2022 05:56 PM

प्रधानमंत्री शेख हसीना की सोमवार से शुरू हो रही नई दिल्ली की यात्रा के दौरान बांग्लादेश और भारत के बीच जल प्रबंधन, रेलवे और विज्ञान और प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में सात समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। हसीना अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर चार दिवसीय यात्रा पर सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

'डेली स्टार' अखबार ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए.के. अब्दुल मोमेन के हवाले से कहा, 'हमें उम्मीद है कि यात्रा सफल होगी। यह हमारे लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेगी। मंत्री ने बताया कि दोनों पक्षों के ईंधन (तेल) पर भी बातचीत होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि समझौता ज्ञापन में जल प्रबंधन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रेलवे, कानून, सूचना और प्रसारण जैसे क्षेत्रों के शामिल होने की उम्मीद है।

इन अहम मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद

अखबार के मुताबिक, हसीना और मोदी के बीच बातचीत के दौरान सुरक्षा सहयोग, निवेश, व्यापार संबंध, बिजली और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग, साझा नदियों के जल बंटवारे, जल संसाधन प्रबंधन, सीमा प्रबंधन, मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता मिलने की संभावना है।

पड़ोसी मुल्कों से आने वाली चुनौतियों से निपटने पर रहेगा जोर

मोमेन ने कहा कि यूक्रेन संकट, वैश्विक आर्थिक मंदी और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर उनकी यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि दोनों दक्षिण एशियाई देश पड़ोसी मुल्कों से पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना का तीन साल बाद यह पहला भारत दौरा होगा। वह 2019 में भारत आई थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.