कनाडा में इन भारतीय महिलाओं का चलता है सिक्का, पाॅवरफुल वुमन की लिस्ट में हैं शामिल

Updated on 27-09-2023 02:41 PM
नई दिल्ली: भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक संबंधों में तनाव बढ़ता जा रहा है। इसका असर दोनों देशों के रिलेशन पर पड़ रहा है। कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। कनाडा में कई भारतीय कारोबारियों का बड़ा कारोबार है। कारोबार से लेकर बाजार पर इस मन मुटाव का असर दिख रहा है। अगर ऐसे ही जारी रहा तो दोनों देशों की इकॉनमी पर भी इसका असर दिखने लगेगा। अगर ये कड़वाहट इसी तरह से बढ़ती चली गई तो दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात प्रभावित होगा। कनाडा में कई भारतीय महिलाओं (Canada Most Powerful India Women) का भी अच्छा-खासा दबदबा है। आज हम आपको ऐसी ही भारतीय महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

इन महिलाओं का है दबदबा

अजरा हुसैन कनाडा के प्रतिष्ठित सरे हॉस्पिटल्स फाउंडेशन की सीओओ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजरा कनाडा की सबसे पॉवरफुल महिलाओं में से एक हैं, उनका करीब 20 वर्ष का कॅरियर है। अंजू विरमानी ओंटोरिओ हेल्थ और पॉवर जेनेरेशन की बोर्ड मेंबर हैं। कनाडा की सबसे पॉवरफुल महिलाओं में श्रेया पटेल का नाम भी शामिल है। श्रेया ने कम उम्र में बड़ा नाम कमाया है। वह सोशल आंत्रेप्रेन्योर, मॉडल और एक्टर हैं। श्रेया के एक वीडियो को 12 मिलियन व्यू मिल चुके हैं।

पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल


अनू बिदानी कनाडा की टॉप-100 पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं। अनू बिदानी STEM Minds की फाउंडर और सीईओ हैं। वह कैपिटल मार्केट में अच्छा खासा अनुभव रखती हैं। अंजू भी कनाडा की सबसे पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं। वह कॉर्गोजेट की सीआईओ भी रह चुकी हैं। अंजू टेक्नोलॉजी क्षेत्र की दिग्गज मानी जाती हैं।

इन कंपनियों का है जलवा


भारत की दिग्गज कंपनियों टीसीएस, विप्रो और इंफोसिस ने कनाडा की इकॉनमी में भारी निवेश किया हुआ है। कनाडा में ये कंपनियां हजारों लोगों को रोजगार दे रही हैं। अगर ये कंपनियां कनाडा से अपना कारोबार समेटती हैं तो वहां की इकॉनमी पर असर पड़ने के साथ हजारों लोगों के सामने रोजगार की समस्या खड़ी हो सकती है। भारत की इन प्रमुख कंपनियों ने कनाडा के वैंकूवर, कैलगरी और टोरंटो में अपने सेंटर खोले हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.