डिविडेंड देने के मामले में ये दो कंपनियां हैं अव्वल

Updated on 08-10-2022 07:06 PM

शेयर मार्केट में इस साल काफी उतार और चढ़ाव देखने को मिला है। पहले रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से फिर मंदी की आशांकाओं ने बाजार की कमर तोड़ कर रख दी है। साल 2022 में निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में किसी स्टॉक पर दांव लगाया जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा मुनाफा हो सके? आज हम दो डिविडेंड देने वाले स्टॉक हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो की चर्चा करेंगे। 

कैसा है हीरो मोटोकॉर्प का प्रदर्शन? 

कंपनी का मार्केट कैप टू-व्हीलर्स में करीब 36 प्रतिशत का है। लगातार 19 सालों से कंपनी किसी कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बाइक बेचने के रिकॉर्ड को अपने पास बरकरार रखने में सफल रही है। बता दें, हीरो मोटोकॉर्प दुनिया की सबसे ज्यादा टू व्हीलर्स का प्रोडक्शन करने वाली कंपनी है। Ace Equity के अनुसार कंपनी ने 29 बार अपने योग्य शेयरधारकों को डिविडेंड दिया है। 

कंपनी नियमित अंतराल पर अपने शेयर होल्डर्स को डिविडेंड का भुगतान करती आ रही है। पहली बार कंपनी ने 1994 में 2.7 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। साल 2021-22 में कंपनी की तरफ से 95 रुपये प्रति शेयर का भुगतान डिविडेंड के रूप में किया गया था। 

बजाज का प्रदर्शन कैसा है? 

बजाज ऑटो टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स को 79 देशों को एक्सपोर्ट करती है। थ्री-व्हीलर्स के सेगमेंट में दुनिया की सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाली कंपनी बजाज ऑटो है। हीरो मोटोकॉर्प की तरह अब बाजाज ऑटो को फोकस इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर है। बजाज ऑटो 2008 में शेयर में लिस्ट हुई थी। तब कंपनी ने अपने शेयर होल्डर्स को 20 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। वित्त वर्ष 2021-22 में बजाज ऑटो ने 140 रुपये का डिविडेंड दिया था। 

इस साल कैसा रहा है दोनों कंपनियों का प्रदर्शन? 

हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के शेयरों में इस साल अबतक 5.90 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को कंपनी के एक शेयर की कीमत 2622.80 रुपये थी। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों में 11 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बजाज ऑटो के प्रदर्शन की अगर बात करें तो कंपनी के शेयरों की कीमतों में इस साल 9.90 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5.48 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.