वो स्वीमिंग पूल के मजे लेते हैं और हम बूंद-बूंद को तरसते हैं... पानी पर सच में तीसरा विश्वयुद्ध हो जाएगा क्या?

Updated on 13-04-2023 07:18 PM
नई दिल्‍ली: दौलतमंदों के शौक आपको पानी के लिए तरसा सकते हैं। हाल में इस पर एक स्‍टडी आई है। इसमें एक अहम पहलू पर रोशनी डाली गई है। स्‍टडी कहती है कि गरीब लोग ज्‍यादातर पानी बुनियादी जरूरतों पर खर्च करते हैं। मसलन, इसे पीने या धुलाई जैसे कामों में इस्‍तेमाल किया जाता है। इसके उलट अमीर अपने निजी शौक और मौज-मस्‍ती के लिए ज्‍यादा पानी का इस्‍तेमाल करते हैं। स्‍वीमिंग पूल में नहाना, बागीचे में पानी देना, कारों को धुलना इनमें शामिल हैं। दौलतमंदों की लाइफस्‍टाइल शहरों में पानी की किल्‍लत की मुख्‍य वजह है। नेचर सस्टेनेबिलिटी नाम के जर्नल में यह स्‍टडी पब्लिश हुई है। यह स्‍टडी सामाजिक असमानाओं पर भी फोकस करती है। साथ ही इसके असर का पानी की किल्‍लत जैसे मुद्दे पर अध्‍ययन करती है। ऐसा कहा भी जाता है कि तीसरा विश्‍व युद्ध पानी के लिए होगा। शहरों में जिस तरह पानी की मारामारी बढ़ती जा रही है। उसमें यह भविष्‍यवाणी सच में तब्‍दील हो तो कोई ताज्‍जुब की बात नहीं है।

अध्‍ययन के निष्‍कर्ष बहुत बारीक हैं। इसमें पाया गया कि अमीर निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी की ज्‍यादा खपत करते हैं। स्वीमिंग पूल को पानी से भरना, अपने बगीचों को पानी देना या अपनी कारों को धोना इन चीजों में शामिल है। इस स्‍टडी में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर फोकस किया गया। यहां शहरी जल संकट का मतलब बेहद गंभीर है। इसका अर्थ है कि कई लोग बिना नल या शौचालय के रहते हैं। पीने और साफ-सफाई के लिए वे सीमित पानी का इस्‍तेमाल करते हैं।

गरीब चुकाते हैं अमीरों की लाइफस्‍टाइल की कीमत
स्‍टडी के अनुसार, दौलतमंद अपने शौक पूरे करने के लिए पानी की ज्‍यादा खपत करते हैं। जैसे स्विमिंग पूल को पानी से भरना, बगीचों को पानी देना या अपनी कारों को धोने में पानी का इस्तेमाल किया जाता है। इस स्‍टडी की सह-लेखक रीडिंग यूनिवर्सिटी की हाइड्रॉलजिस्ट प्रफेसर हना क्लॉक ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या बढ़ोतरी का मतलब है कि बड़े शहरों में पानी ज्‍यादा मूल्यवान बन रहा है। लेकिन, हमने दिखाया है कि गरीबों को उनकी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी उपलब्ध कराने की सामाजिक असमानता सबसे बड़ी समस्या है।
पानी की क‍िल्‍लत से बदली है शहरों में ज‍िंंदगी
क्लॉक के मुताबिक, दुनियाभर में 80 से ज्‍यादा बड़े शहरों पर पिछले 20 साल में पानी की किल्‍लत ने प्रत‍िकूल असर डाला है। इनमें लंदन, मियामी, बार्सिलोना, बीजिंग, टोक्यो, मेलबर्न, इस्तांबुल, काहिरा, मॉस्को, चेन्नई, जकार्ता, सिडनी, साओ पाउलो, मैक्सिको सिटी और रोम शामिल हैं। यहां पानी की क‍िल्‍लत ने लोगों के लाइफस्‍टाइल को बदला है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, केप टाउन को इसकी अत्यधिक असमानता और बेहद अलग समाज के कारण चुना गया था। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की राजधानी 2015 से 2017 तक एक अभूतपूर्व जल संकट 'डे जीरो' के कारण विनाशकारी सूखे से पीड़ित थी। हालांकि, शोधकर्ताओं ने कहा कि केप टाउन को प्रभावित करने वाली समस्याएं कई अन्य शहरों के लिए आम थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.