गधे की तरह काम करवाते हैं... पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने खुद की 'तारीफ' में पढ़े कसीदे

Updated on 24-12-2022 04:30 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने खुद की तुलना गधे से की है। बिलावल के इस बयान का वीडियो खुद उनकी पार्टी ने शेयर किया है। यह वीडियो बिलावल भुट्टो के अमेरिका की यात्रा के दौरान बेइज्जती करवाकर पाकिस्तान लौटने के बाद की है। इस वीडियो में उन्होंने अपने विदेशी दौरों को लेकर उठ रहे सवालों पर भी सफाई देने की कोशिश की। बिलावल भुट्टो ने कहा कि मैं अपनी विदेश यात्राओं के लिए खुद खर्च करता हूं। इसके बावजूद मुझे मेरे सहयोगियों से उलट इस तरह की यात्राओं पर गधे की तरह काम करने के लिए कहा जाता है। बिलावल ने अमेरिका की यात्रा के दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
बिलावल बोले- मुझसे गधे की तरह काम करवाते हैं
इस वीडियो में बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि मेरे खिलाफ पाकिस्तानी चैनलों पर झूठ चलाया जा रहा है। मैं पाकिस्तान का इकलौता विदेश मंत्री हूं, जो अपना टिकट खरीदता है, अपना होटल का बिल भरता है और पाकिस्तानी की अवाम पर बोझ नहीं डालता। अगर मैंने यह किया भी तो एक विदेश मंत्री के तौर पर यह मेरा हक था। मैं विदेश मंत्री हूं, वित्त मंत्री नहीं। मेरी यात्राओँ का मुझे कोई फायदा नहीं हुआ है, बल्कि इससे पाकिस्तान की अवाम को फायदा हुआ है। मैं नहीं जानता कि बाकी लोग जब विदेश जाते हैं तो वे छुट्टियों के लिए जाते हैं। पर ये लोग मुझसे गधे की तरह काम करवाते हैं।
संयुक्त राष्ट्र में बिलावल ने करवाई थी पाक की बेइज्जती
बिलावल भुट्टो जरदारी ने अमेरिका यात्रा की दौरान संयुक्त राष्ट्र की कई बैठकों में हिस्सा लिया था। इस दौरान उनका सामना भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी हुआ था। जयशंकर ने पूरी दुनिया के सामने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को जमकर खरीखोटी सुनाई थी। ऐसे में बदला लेने पर उतारू पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने राजनयिक मर्यादा की सीमाओं को लांघते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। उनके इस बयान की न सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान में भी निंदा हुई थी। पाकिस्तान के कई पूर्व राजनयिकों ने बिलावल के बयान को बचकाना और अमर्यादित बताया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.