बचपन में मां की हील वाली सैंडल पहन जान्हवी ऐसे लगाती थीं ठुमके, देखें बचपन वाले वीडियो

Updated on 06-03-2023 06:39 PM
जान्हवी कपूर आज 6 मार्च को अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जान्हवी का जन्म उस परिवार में हुआ जहां पैदा होने के बाद से ही उन्होंने अपने घर में और अपने आसपास फिल्मों वाला ही माहौल देखा है। पापा बोनी कपूर जहां बड़े फिल्ममेकर्स में से एक हैं वहीं मां श्रीदेवी एक्टिंग की दुनिया की टॉप अदाकारा रही हैं। जब जान्हवी कपूर ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा तो उनपर इस बात को लेकर खूब प्रेशर था कि वह मां की तुलना में कैसी एक्ट्रेस साबित होती हैं। हालांकि, जान्हवी ने इस चैलेंज को लिया और साबित भी किया कि बेहतरीन एक्ट्रेस बनने की खूबियां उनमें भी खूब हैं। हालांकि, जान्हवी में एक्टिंग और डांस का कीड़ा तो बचपन से ही रहा और उनके बचपन के ये वीडियो इन्हीं बातों का सबूत भी देते हैं। जान्हवी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वां के साथ नजर आ रही हैं।

जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर उनके बचपन के कुछ वीडियोज़ सोशल मीडिया पर छाए हैं। इस वीडियो में छोटी सी जान्हवी कपूर सज-धजकर डांस करती दिख रही है। इस थ्रोबैक वीडियो से ही साफ दिख रहा कि जान्हवी बचपन पर बचपन से ही डांस और एक्टिंग का कैसा कीड़ा था। इस वीडियो में एक औऱ बच्ची उनके साथ डांस करती दिख रही है। इस वीडियो में जान्हवी का डांस संभवत: घरवाले स्क्रीन पर देख रहे और इसे देखकर वे खिलखिलाकर हंसते भी दिख रहे हैं।

मां श्रीदेवी के साथ दिख रहीं छोटी सी जान्हवी

एक और वीडियो सामने आया है जिसमें छोटी सी जान्हवी Sridevi के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो किसी शादी के फंक्शन की दिख रही है जिसमें श्रीदेवी हाथों में मेहंदी लगवा रही हैं। श्रीदेवी के सामने छोटी सी जान्हवी कपूर भागती-दोड़ती दिख रही हैं।

मां की सैंडल पहनकर जान्हवी और खुशी ने किया था डांस

जान्हवी कपूर के बचपन का एक और डांस वीडियो सामने आया है जिसमें वह और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर मां की हील वाली सैंडल पहनकर जमकर डांस कर रही हैं। छोटी बहन खुशी को जान्हवी संभालती दिखती हैं और नन्हें कदमों से खूब थिरक-थिरक कर डांस कर रही हैं।

जान्हवी के ऑपोजिट ईशान खट्टर

बता दें कि जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में जान्हवी के ऑपोजिट ईशान खट्टर नजर आए थे। इस फिल्म की शूटिंग चल ही रही थी कि उसी दौरान श्रीदेवी का निधन हो गया और ऐसे में जान्हवी का एक्टिंग की तरफ कदम बढ़ाना पाना काफी मुश्किल था।


छोटी बहन खुश कपूर भी आ रही फिल्मों में

जान्हवी कपूर ने 'रूही', 'गुड लक जेरी', 'मिली', 'गुंजन सक्सेना' जैसी कई शानदार फिल्मों में अच्छा अभिनय का प्रदर्शन किया और वह दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रही हैं। जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर भी बॉलीवुड में अपना कदम बढ़ा चुकी हैं और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ 'द आर्चीज' में नजर आनेवाली हैंजो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
Advt.