स्कूल पहुंचकर बच्चों के कुछ इस तरह करीना कपूर ने की मुलाकात, ये 3 तस्वीरें जीत लेंगी दिल

Updated on 26-03-2023 08:22 PM
'लाल सिंह चड्ढा' एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी फैमिली और काम के अलावा सोशल वेलफेयर में भी योगदाने देती हैं। इसका ताजा नमूना 25 मार्च को ही देखने को मिला जब वो मुंबई के गोरेगांव के मीठा नगर नगर महापालिका स्कूल पहुंची। यहां वह यूनिसेफ इंडिया की नई शुरुआत 'हर बच्चा पढ़े' को प्रमोट करने पहुंची तीं। करीना ने बच्चों के साथ के साथ समय बिताया। उनसे बातचीत की। साथ ही इसकी फोटोज खुद इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर भी की।

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने स्कूल में बिताए सभी पलों को कैप्शन के साथ सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। पहली स्टोरी में बच्चे, टीचर्स और स्कूल के बाकी स्टाफ उनका स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सभी उन्हें देखकर खुश और सरप्राइज्ड भी हैं। इसके बाद स्टूडेंट्स करीना को लाल गुलाब देते हैं। करीना भी हाथ जोड़कर हिंदी में उन्हें प्यार से नमस्कार कहती हैं।

करीना कपूर का हुआ जोरदार स्वागत

करीना कपूर के दूसरे पोस्ट में वह टीचर्स से इन्ट्रैक्ट करती नजर आ रही हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है- स्कूल के टीचर्स से मेरा इन्ट्रैक्शन हुआ। मैंने उनसे जाना-समझा कि महामारी के बाद बच्चे नई चीजें सीखने में कितनी रुचि ले रहे हैं। कितना सहयोग कर रहे हैं।

करीना ने बच्चों संग बिताया समय

इसके अलावा करीना ने एक और पोस्ट किया। उसमें वो जमीन पर बच्चों के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए वह लिखती हैं- हमने साथ में पढ़ाई की। अपने पसंदीदा सब्जेक्ट्स के बारे में बात की और कुछ मजेदार खेल खेले।

करीना कपूर के लिए कैम्पेन है स्पेशल

करीना कपूर ने इवेंट में कहा- आज मैं यहां एक मां को तौर पर पहले आई हूं और फिर एक यूनिसेफ सेलेब के नाते। मैं यूनिसेफ के साथ काम कर रही हूं, इस बात को तो दशक बीत गए हैं लेकिन ये कैम्पेन बहुत स्पेशल है।

करीना कपूर की आने वाली फिल्म

करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह तब्बू और कृति सेनन के साथ फिल्म 'द क्रू' में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग भी शनिवार 25 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। ये फिल्म तीन महिलाओं की कहानी पर आधारित है। जो उम्मीद है कि जल्द रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.