ये तो बस शुरुआत है... इजरायली वायु सेना ने हमास पर हमले का ट्रेलर दिखाया, पिक्चर अभी बाकी है

Updated on 12-10-2023 02:12 PM
तेल अवीव: इजरायली वायु सेना ने गाजा में हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की है। इस हमले में गाजा में हमास के कई ठिकाने तबाह हो गए हैं। सिर्फ मंगलवार रात को इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी में 200 से अधिक स्थानों पर हमले किए हैं। वायु सेना ने इन हमलों का एक वीडियो जारी कर कहा है कि ये सिर्फ शुरुआत है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि इजरायली वायु सेना अभी और ज्यादा ताकत से गाजा के ऊपर बमबारी करने की तैयारी कर रही है। उधर हमास ने भी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इजरायल के हमले नहीं रुके तो वह हर एक घंटे के बाद एक इजरायली बंधक की हत्या करना शुरू कर देगा। लेकिन, माना जा रहा है कि हमास के पास वर्तमान में अपनी जान बचाने के लिए यही इजरायली बंधक काम आने वाले हैं। ऐसे में वह इन बंधकों को कुछ भी करने से पहले कई बार सोचेगा।


इजरायली वायु सेना की ताकत जानें

इजरायली वायु सेना में लगभग 34,000 सक्रिय सैनिक और 55000 रिजर्व सैनिक शामिल हैं। वर्तमान इजरायली वायु सेना के कमांडर अलुफ तोमर बार हैं। इजरायली वायु सेना में लगभग 684 विमान सर्विस में हैं। ग्राउंड फोर्सेज की तरह इजरायली वायु सेना ने भी 2006 के लेबनान युद्ध जैसे कई सैन्य अभियानों में भाग लिया। इजरायली वायु सेना में अधिकांश युद्धक विमान अमेरिका में बने हुए हैं। इनमें ए-4 स्काईहॉक, एफ-4 फैंटम II, एफ-15 ईगल, एफ-16 फाइटिंग फाल्कन और पांचवीं पीढ़ी का F-35 लाइटनिंग II शामिल है। वहीं, फिलिस्तीन में सक्रिय हमास के पास इन विमानों को रोकने का कोई उपाय नहीं है।

इजरायल के हवाई हमलों ने गाजा को बनाया खंडहर


इजरायल के लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी में लगातार बमबारी कर सैकड़ों इमारतों को मलबे में तब्दील कर दिया है। हवाई हमलों के कारण लोग नाकेबंदी वाले क्षेत्र में सुरक्षित ठिकाना तलाशने के लिए यहां-वहां भागते रहे। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी पर शासन करने वाले समूह हमास से ऐसा बदला लेने का संकल्प लिया है जिसकी गूंज कई पीढ़ियों तक सुनाई देगी। सहायता संगठनों ने गाजा में मदद पहुंचाने के लिए मानवीय गलियारा बनाने का आग्रह किया है, और आगाह किया है कि अस्पतालों में जख्मी भरे पड़ें हैं और उनके पास जरूरी दवाइयों की कमी हो गई है।

इजरायल ने गाजा की घेराबंदी की


इजरायल ने गाजा की खाद्य, ईंधन व दवाइयों तक पहुंच को रोक दिया है और मिस्र से संपर्क के एक मात्र रास्ते को मंगलवार को इसके (रास्ते के) करीब किए गए हवाई हमलों के बाद बंद कर दिया गया है। गाजा में शासन करने वाले चरमपंथी समूह हमास ने शनिवार को इजराइल पर अचानक और भीषण हमले किए जिसके बाद दशकों में पहली बार सड़कों पर लड़ाई हुई। अबतक दोनों तरफ से कम से कम 1600 लोगों की मौत हो चुकी है। इज़राइल के मुताबिक, हमास और अन्य चरमपंथी समूहों ने गाजा में 150 से ज्यादा सैनिकों व आम लोगों बंधक बना लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.