'ये मेरी बहन है बीवी नहीं', फरदीन खान ने पपाराजी को सुनाया तो सुनकर हंस पड़ीं लैला खान

Updated on 24-03-2026 02:24 PM
फरदीन खान का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है जिसमें उनके साथ नजर आ रही लेडी को लोग उनकी पत्नी बता रहे हैं। सोमवार को मुंबई में एक अवॉर्ड फंक्शन में पपाराजी के सामने पोज़ देते हुए फरदीन खान ने फाइनली लोगों की कन्फ्यूजन को दूर किया। दोनों कैमरे पर काले रंग के लिबास में ट्विनिंग करते दिखे। साथ में पोज़ देते हुए लोगों ने जिन्हें फरदीन खान की पत्नी बताया, उनके बारे में एक्टर ने कहा- ये बहन है, बीवी नहीं है। दरअसल इस मौके पर फरदीन अपनी बहन लैला खान के साथ नज़र आए।

पैपराजी ने लैला को फरदीन की पत्नी समझ लिया। फरदीन एक वीडियो में उनकी इसी गलती को सुधारते दिख रहे हैं। वीडियो में फरदीन कहते दिख रहे हैं, 'ये बहन है मेरी, बीवी नहीं। बहुत सारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर आप लोग लिखते हो ये मेरी बीवी है।' ये सुनकर उनकी बहन जोर से हंस पड़ती हैं और फरदीन भी हंसते हुए नजर आते हैं।

फरदीन खान की शादी मुमताज की बेटी से

यहां बता दें कि फरदीन खान की शादी मुमताज की बेटी नताशा माधवानी से हुआ और वे एक बेटी, डियानी और बेटा अजारियस के पैरेंट हैं। दरअसल, फरदीन लंबे समय से लंदन बस गए थे और अब एक बार फिर से उन्होंने मुंबई को ठिकाना बना लिया है।

फरदीन और नताशा के तलाक की खबरें

पिछले कुछ समय से फरदीन पत्नी नताशा माधवानी से अलग होने की अफवाहों को लेकर चर्चा में रहे हैं। इन अफवाहों पर उन्होंने सीधे तो बात नहीं की लेकिन फरदीन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपने बच्चों के साथ समय बिताने की कितनी कमी खल रही है। साल 2023 में फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा के तलाक लेने की खबरें आई थीं। खबर आई कि दोनों अपनी 18 साल की शादी को खत्म करने वाले हैं।

'फरदीन और नताशा को बच्चों की खातिर तलाक नहीं लेना चाहिए'

मुमताज ने तलाक की खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि फरदीन और नताशा को बच्चों की खातिर तलाक नहीं लेना चाहिए। मुमताज ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि फरदीन खान और नताशा का तलाक नहीं हुआ है, पर वो अलग हो गए हैं।

मुमताज बोलीं- मैं फरदीन से बहुत प्यार करती हूं

मुमताज बोलीं, 'वो कह रहे हैं कि वो अलग हो रहे हैं, लेकिन अभी भी उनका तलाक नहीं हुआ है। मैं फरदीन से बहुत प्यार करती हूं। वह मेरे सामने ही पैदा हुआ था। वो अभी भी पति-पत्नी हैं। हर शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं। दोनों अब काफी बड़े हो गए हैं और मेरी बात नहीं सुनते। अब उनकी बात नहीं सुनते।'

फरदीन ने कहा था- बच्चों से अलग रहना कितना तकलीफदेह

अपने बच्चों के बारे में बातें करते हुए फरदीन खान ने कहा था कि बच्चों से अलग रहना कितना तकलीफदेह है। उन्होंने कहा था, 'ये आसान नहीं है। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता कि वे मुझसे दूर क्यों हैं, लेकिन हां मुझे उनकी बहुत याद आती है। मैं उनसे हर चार से छह सप्ताह में मिलता हूं और हम रोज़ वीडियो कॉल पर बात करते हैं।'

बच्चों के लेकर खूब खलती हैं ये बातें

उन्होंने बच्चों को लेकर अपनी तकलीफ शेयर करते हुए कहा था, 'मुझे उनकी रोज़मर्रा की जिंदगी का हिस्सा न बन पाना, उन्हें बढ़ते हुए न देख पाना, उनके फैसलों में शामिल न हो पाना और उन्हें अपनी पहचान बनाने में मदद न कर पाना बहुत खलता है। मेरे बच्चे पेंटिंग करते हैं और मैंने मुंबई स्थित अपने घर की दीवारों पर उनकी बनाए आर्ट्स लगा रखे हैं।'

'मैं अपना ध्यान भटकाने के लिए काम करता रहता हूं'

उन्होंने ये भी कहा था, 'मैं अपना ध्यान भटकाने के लिए काम करता रहता हूं। और जब भी वे मुंबई आते हैं, मैं अपना पूरा शेड्यूल खाली कर लेता हूं और चौबीसों घंटे अपने बच्चों के साथ रहता हूं।'

लंबे गैप के बाद फरदीन का कमबैक

बता दें कि फरदीन खान ने हाल ही में तरुण मनसुखानी निर्देशित कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 के साथ स्क्रीन पर वापसी की है । साल 1998 में "प्रेम अगन' से करियर की शुरुआत करने वाले फरदीन बॉलीवुड में गुड लुकिंग एक्टर्स में से एक गिने जाते हैं। उन्होंने "जंगल', 'प्यार तूने क्या किया', 'नो एंट्री' जैसी फिल्में की हैं। वहींसाल 2010 के बाद एक लंबे गैप के बाद फरदीन ने साल 2024 में 'हीरामंडी' से कमबैक किया। साल 2024 में ही उनकी 'खेल खेल में' और 'विस्फोट' जैसी फिल्में आईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
Advt.