इस नवरात्र श्रद्धालुओं को नए दरबार में दर्शन देंगी माता बंजारी, 10 हजार जोत होंगे प्रज्वलित

Updated on 13-10-2023 03:09 PM

रायपुर । 15 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्र में रावांभाटा की माता बंजारी इस बार श्रद्धालुओं को नए दरबार में दर्शन देंगी। पिछले तीन माह से उनके गर्भगृह का सुंदरीकरण किया जा रहा है। दो दिनों के अंदर इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर के पीछे दुकानों के लिए पंडाल लगाए जा रहे हैं। यहां से श्रद्धालु पूजा सहित अन्य सामान खरीद पाएंगे।

मंदिर प्रबंधन के पदाधिकारियों का कहना है कि कई वर्षों बाद गर्भगृह के पुराने स्वरूप को बदला जा रहा है। यहां माता के अलावा गणेश, हनुमान जी सहित अन्य भगवान विराजित हैं।

नवरात्र में 10 हजार मनोकामना जोत होंगे प्रज्वलित

इस नवरात्र पर बंजारी माता मंदिर में लगभग 10 हजार मनोकामना जोत प्रज्वलित की जाएंगी। मंदिर के मुख्य पुजारी नरोत्तम प्रसाद चौबे ने बताया कि अन्य राज्यों और विदेश के श्रद्धालु भी अपने स्वजन, परिचितों के माध्यम से मनोकामना जोत जलवाते हैं। रावांभाटा में बंजारी माता के गर्भगृह के सुंदरीकरण का काम अंतिम चरण में है।

आनलाइन करें दान

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आनलाइन दान करने की व्यवस्था की गई है। दान पेटी में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके दान राशि दी जा सकती है। पुजारी चौबे ने बताया कि मंदिर में चमड़े का बेल्ट, पर्स आदि की की मनाही है, ऐसे में आनलाइन भुगतान की व्यवस्था की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.