इस शेयर ने दिया इन्वेस्टर्स को जादू की झप्पी, साल भर में एक लाख को बनाया चार लाख रुपये

Updated on 28-09-2023 01:51 PM
नई दिल्ली: कोई कोई शेयर तो कमाल कर देता है। अब एसकेएम एग प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट (इंडिया) लिमिटेड को ही देखिए। इसने पिछले एक साल में अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। बीते साल 26 सतंबर को इस कंपनी के शेयर की कीमत 103.20 रुपये थी। आज यह 449.25 रुपये हो गई। यह एक साल की होल्डिंग अवधि में 300% से अधिक की वृद्धि है।

किसी व्यक्ति ने यदि एक साल पहले इस कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज 4 लाख रुपये हो गया होता।

कंपनी ने Q1FY24 में, अपने शुद्ध लाभ में 415.5% के ग्रोथ के साथ 35.26 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 6.84 करोड़ रुपये थी। Q1FY24 में कंपनी की शुद्ध बिक्री 58.14% बढ़कर 210.23 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 132.94 करोड़ रुपये थी।

एसकेएम एग प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट (इंडिया) लिमिटेड फूड इंडस्ट्री के विभिन्न क्षेत्रों और हेल्थ सेक्टर में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के मिश्रणों के साथ अंडा पाउडर और लिक्विड एग के मैन्यूफैक्चरिंग और सेल में लगी हुई है। एसकेएम अंडा प्रसंस्करण संयंत्र का संपूर्ण निर्माण और मशीनरी स्थापना ईयू और यूएसडीए नियमों की पुष्टि करती है।

इस कंपनी का शेयर आज 452.00 रुपये पर खुला। यह ऊपर में 454.90 रुपये और नीचे में 445.00 रुपये तक गया था। फिलहाल यह 0.70% की गिरावट के साथ 448.50 रुपये पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 559.40 रुपये और 52-सप्ताह का निचला स्तर 97.10 रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.