दो दिन में 30% से अधिक उछला रेलवे का यह शेयर, जानिए क्यों आ रही है तेजी

Updated on 05-09-2023 02:50 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में तेजी के बीच इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRFC) के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन भारी तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार को इसमें 18 परसेंट से अधिक तेजी आई थी जबकि आज बाजार खुलते ही इसमें 13 परसेंट तेजी आई। इस तरह दो दिन में इसमें 30 परसेंट से ज्यादा तेजी आई है। सोमवार को यह 66.66 रुपये पर बंद हुआ था और आज 69.61 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 13 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 75.72 रुपये तक गया जो इसका 52 हफ्ते का टॉप है। कंपनी के शेयरों में भारी खरीद एक्टिविटी दिख रही है और पिछले एक साल में इसमें 200% से अधिक तेजी आई है।

इस तेजी के साथ ही 92,943.21 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस शेयर की कीमत 100 रुपये से कम है और वित्तीय सेवा सेक्टर में में दिलचस्पी रखने वाले निवेशकों के लिए यह अच्छा मौका है। इस कंपनी की स्थापना 1986 में की गई थी और यह वित्तीय बाजारों से धन जुटाती है। यह भारत सरकार के रेल मंत्रालय के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र के तहत एक मिनी रत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। आईआरएफसी इसी महीने 10 साल के बॉन्ड जारी करके लगभग 3000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है। इन बॉन्डों के लिए बोली लगाने की शुरुआत अगले कुछ दिनों में होगी। कंपनी के बॉन्ड्स को क्रिसिल, इक्रा और केयर रेटिंग्स से AAA रेटिंग मिली है।

दूसरे शेयरों में भी तेजी

रेलवे से जुड़ी दूसरे कंपनियों के शेयरों में भी लगातार दूसरे दिन तेजी दिख रही है। आरवीएनएल (RVNL) और इरकॉन इंटरनेशनल (Ircon International) के शेयरों में तेजी आई है। आरवीएनएल का शेयर 2.66 परसेंट की तेजी के साथ 158.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इरकॉन इंटरनेशनल का शेयर 1.88 परसेंट की तेजी के साथ 130.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। ट्रेडिंग के दौरान यह 131.85 रुपये तक गया। हालांकि आईआरसीटीसी (IRCTC) का शेयर शुरुआती तेजी के बाद गिरावट पर है। 10.20 बजे यह बीएसई पर 0.35 परसेंट की गिरावट के साथ 701.00 रुपये पर था। शुरुआती कारोबार में यह 711 रुपये तक गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.