तीन दिन में 10% चढ़ चुका है टाटा का यह शेयर, आगे बन सकता है रॉकेट

Updated on 01-08-2023 01:40 PM
नई दिल्ली: टाटा पावर कंपनी (Tata Power Company) के शेयरों में आज शुरुआती ट्रेड में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। पॉजिटिव आउटलुक के चलते बीएसई पर यह तीन फीसदी तेजी के साथ 243.90 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 10 महीने का उच्चतम स्तर है। कीमत में तेजी के साथ-साथ इसके वॉल्यूम में भी तेजी आई है। कंपनी के शेयरों में लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। तीन दिन में यह करीब 10 परसेंट उछला है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 251 रुपये है जो इसने सात सितंबर, 2022 को छुआ था। दोपहर 12.15 बजे यह 2.83 परसेंट की तेजी के साथ 243.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

टाटा पावर पावर जेनरेशन, ड्रिस्ट्रीब्यूशन और ट्रांसमिशन के बिजनस में है। अभी इसकी स्थापित क्षमता 14,230 मेगावाट है। इसमें 8,860 मेगावाट थर्मल, 880 मेगावाट हाइड्रो, 941 मेगावाट विंड, 3,106 मेगावाट सोलर और 443 मेगावाट वेस्ट हीट रिकवरी-बेस्ड कैपेसिटी शामिल है। पिछले महीने रेटिंग एजेंसी ICRA और CARE Ratings ने टाटा पावर का आउटलुक स्टैबल से पॉजिटिव कर दिया था। केयर रेटिंग्स का कहना है कि कंपनी के मुनाफे और ऑपरेशन में लगातार सुधार हो रहा है। टाटा पावर के बोर्ड की नौ अगस्त, 2023 को बैठक होगी जिसमें जून तिमाही के रिजल्ट पर विचार किया जाएगा।

शेयर मार्केट में तेजी

इस बीच वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत रुझानों और आईटी शेयरों में खरीदारी के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 118.13 अंक चढ़कर 66,645.80 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 41.8 अंक बढ़कर 19,795.60 पर था। सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, टीसीएस, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, इंफोसिस और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर पावर ग्रिड, मारुति, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट देखी गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.