इस शेयर ने रातों-रात बना दिया था करोड़पति, अब निकल रहा है दम, 20 दिनों में इतना आ गया नीचे
Updated on
27-11-2024 05:06 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट कब किसे रातों रात करोड़पति बना दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार यह तगड़ा नुकसान भी कर देती है। पिछले महीने यानी अक्टूबर का आखिर में एलसिड इन्वेस्टमेंट्स (Elcid Investments) नाम का एक शेयर अचानक चर्चा में आ गया। इस शेयर ने निवेशकों को रातों रात करोड़पति बना दिया था।
इस का शेयर मूल्य एक दिन में 3.53 रुपये से 2,36,250 रुपये हो गया था। ऐसा विशेष कॉल ऑक्शन के कारण हुआ था। इसके साथ ही यह MRF को पीछे छोड़ देश का सबसे महंगा शेयर बन गया। इसके कुछ दिनों बाद तक इस शेयर की कीमत बढ़ती रही। देखते ही देखते यह 3 लाख रुपये को पार कर गया। 8 नवंबर को इसकी कीमत 3,32,400 रुपये पर पहुंच गई थी। यह शेयर चर्चाओं में आना शुरू हो गया। लेकिन 8 नवंबर के बाद से हालात बदलने शुरू हो गए।
कितनी आ गई गिरावट?
8 नवंबर के बाद से इस शेयर में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। अभी (बुधवार दोपहर एक बजे तक) इसकी कीमत 2,14,433 रुपये है। 8 नवंबर से लेकर अब तक इन 20 दिनों में इसके शेयर में करीब 35 फीसदी की गिरावट आ गई है। यानी इन 20 दिनों में निवेशकों को प्रति शेयर एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया है।
कभी 3 रुपये थी कीमत
यह शेयर साल 2011 से 3 रुपये पर था। लेकिन इसकी बुक वैल्यू 5,85,225 रुपये थी। जिन निवेशकों के पास यह शेयर था, इस बड़े अंतर के कारण वे इसे बेचना नहीं चाहते थे। इसके चलते साल 2011 से इसमें कोई ट्रेडिंग नहीं हुई थी।
सेबी ने कराई थी नीलामी
होल्डिंग कंपनियों के मौजूदा बाजार मूल्य और बुक वैल्यू के बीच के अंतर को कम करने के लिए सेबी ने शेयर बाजारों को उन होल्डिंग कंपनियों के लिए एक विशेष नीलामी सत्र आयोजित करने को कहा था, जिनके शेयर उनके बुक वैल्यू की तुलना में बहुत कम कीमत पर कारोबार कर रहे थे। इसके चलते इसमें 67 लाख फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…