मजबूत ऑर्डर के दम पर उछल गया यह छुटकू स्टॉक, तीन साल में दिया है 330% रिटर्न

Updated on 16-08-2023 03:20 PM
नई दिल्ली: मैकपावर सीएनसी मशीन्स लिमिटेड (Macpower CNC Machines Limited) को कंप्यूटराइज्ड न्यूमेरिकली कंट्रोल्ड (CNC) मशीन और लेथ मशीन (Lathe Machines) बनाने में महारत हासिल है। कंपनी नौ अलग-अलग कैटगरीज में सीएनसी मशीन बनाती है। इनके 27 वर्जन और 60 से अधिक मॉडल हैं। ये मशीनें 27 अलग-अलग इंडस्ट्री सेगमेंट्स को कैटर करती हैं। कंपनी अब तक 8000 से अधिक मशीनों को इन्सटॉल कर चुकी है। सीएनसी मशीनों में प्री-प्रोग्राम्ड सॉफ्टवेयर लगे रहते हैं। इंजीनियरिंग डिजाइनिंग के साथ-साथ यह तरह-तरह के प्रॉडक्ट्स को मनचाहा कट और शेप देते हैं। कंपनी 37 शहरों में ऑपरेट कर रही है। कंपनी के पास 107 स्किल्ड इंजीनियर्स और 10 बिजनस एसोसिएट्स की टीम है जो सेल्स के साथ-साथ सर्विस भी देती है। 30 जून, 2023 के रेकॉर्ड के मुताबिक कंपनी के पास 176.95 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है।

मैकपावर सीएनसी मशीन्स लिमिटेड ने हाल में फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही का रिजल्ट घोषित किया था। इस दौरान कंपनी की सेल में 1.5 परसेंट की गिरावट आई है और यह 40.46 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन भी 17 परसेंट की गिरावट के साथ 3.37 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह कंपनी का नेट प्रॉफिट भी पहली तिमाही में 20 परसेंट की गिरावट के साथ 2.03 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की बिक्री में पिछले तीन साल में 35 परसेंट सीएजीआर से तेजी आई है और दौरान प्रॉफिट 68 परसेंट सीएजीआर से बढ़ा है।

कंपनी ने पिछले एक साल में 11.47 परसेंट से अधिक रिटर्न दिया है जबकि तीन साल में उसने 330 परसेंट का जबरदस्त रिटर्न दिया है। इसके अलावा कंपनी का आरओसीई 19.3 परसेंट और आरओई 14.2 परसेंट है। बुधवार को कंपनी के शेयरों में नौ परसेंट से ज्यादा तेजी आई और यह कारोबार के दौरान 252 रुपये के अधिकतम स्तर तक गया। निवेशकों को इस ट्रेंडिंग स्टॉक पर करीबी नजर रखनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.