अनंत चतुर्दशी पर इस बार परिवर्तित मार्ग से निकलेगा चल समारोह, व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक

Updated on 10-09-2023 04:10 PM
भोपाल। शहर के मानस भवन में पुलिस व श्री हिंदू समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के बीच शनिवार को बैठक हुई। इसमें श्री हिन्दू उत्सव समिति की ओर से अनंत चतुर्दशी पर निकाले जाने वाले चल समारोह का मार्ग बदलने की मांग की गई। इसे पुलिस ने मान लिया। पहले चल सामरोह नादरा बस स्टैंड से घोड़ा नक्कास, हनुमानगंज, मंगलवारा, इतवारा, चिंतामन चौराहा, चौक लखेरापुरा, सोमवारा, कमला पार्क से होते हुए रानी कमलपाति घाट पर संपन्न होता था। अब समिति के पदाधिकारियों की मांग पर नया मार्ग नादरा से अल्पना सिनेमा, भारत सिनेमा, सेंट्रल लाइब्रेरी, इतवारा, मंगलवारा, हनुमानगंज, जवाहर चौक जुमेराती, सिंधी मार्केट, सोमवारा से कमला पार्क होते हुए रानी कमलापति घाट तक निकालना जाएगा।
समाजसेवी प्रमोद नेमा ने बताया कि इतवारा से लेकर सोमवारा तक मार्ग संकरा है। साथ ही चिंतामन चौराहा और चौकी-चौक पर झांकियां फंसती थीं। कई मूर्तियां खंडित होती थीं, इसलिए बैठक में मार्ग बदलने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय का सभी ने स्वागत किया।

कलेक्टर को दिया था ज्ञापन

इससे पहले हिंदू उत्सव समिति ने चल समारोह का मार्ग परिवर्तित करने का कलेक्टर आशीष सिंह को ज्ञापन दिया था। कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस ने मार्ग बदलने का निर्णय लिया। बैठक में डीसीपी रियाज इकबाल, एडीसीपी शालिनी दीक्षित, श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष साहू लखपति, पूर्व अध्यक्ष नारायण कुशवाह, संजय अग्रवाल, कैलाश साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.