गणतंत्र दिवस पर इस बार नेवी की झांकी में दिखेगी महिला शक्ति की झलक, मार्चिंग दस्ते को भी करेंगी लीड

Updated on 21-01-2023 05:56 PM
नई दिल्ली : इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में नेवी की झांकी में महिला शक्ति की झलक दिखेगी। साथ ही परेड में नेवी मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व भी महिला अधिकारी करेंगी। इस दस्ते में कुल 144 नौसैनिक होंगे। एयरफोर्स के दस्ते को भी एयरफोर्स की महिला अधिकारी ही लीड करेंगी। सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का खिताब हासिल करने के लिए ये दोनों भी मैदान में होंगी। पिछले गणतंत्र दिवस पर नेवी के दस्ते को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का खिताब मिला था।
'हमारा दस्ता सबसे अच्छा होगा'
नेवी के दस्ते को लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत लीड करेंगी। दिशा ने कहा कि उन्हें यकीन है कि उनका दस्ता सबसे अच्छा होगा। इसके लिए वो कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। दिशा अमृत डॉर्नियर एयरक्राफ्ट की नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर हैं। डॉर्नियर शॉर्ट रेंज का एयरक्राफ्ट है और यह निगरानी के लिए ही इस्तेमाल होता है। पिछले साल 3 अगस्त को इंडियन नेवी की महिला ऑफिसर्स ने नया इतिहास रचा था, जिसे नेवी की झांकी में दिखाया जाएगा। तब नेवी के एयर स्क्वॉड्रन-314 की 5 महिला ऑफिसर ने अरब सागर के ऊपर उड़ान भरी और इतिहास बनाया। पहली बार इस तरह के सर्विलांस मिशन पर ऑल वुमन क्रू गया था। लेफ्टिनेंट कमांडर आंचल शर्मा मिशन कमांडर थीं। जो इस मिशन की ऑब्जर्वर थीं। इस मिशन में पायलट लेफ्टिनेंट शिवांगी और लेफ्टिनेंट अपूर्वा गीते, टेक्टिकल और सेंसर ऑफिसर लेफ्टिनेंट पूजा पांडा और सब लेफ्टिनेंट पूजा शेखावत शामिल रहीं।
नेवल एयर स्क्वॉड्रन की खासियत क्या है
इंडियन नेवी एयर स्कवॉड्रन (INAS) 314 फ्रंट लाइन पर तैनात नेवल एयर स्क्वॉड्रन है। यह स्क्वॉड्रन डॉर्नियर 228 एयरक्राफ्ट को समंदर पर निगरानी रखने के लिए इस्तेमाल करता है। नेवी की झांकी के पहले हिस्से में डॉर्नियर एयरक्राफ्ट के ऑल वुमेन क्रू को दिखाया गया है। दूसरे हिस्से में आत्मनिर्भर भारत के तहत कलवरी क्लास सबमरीन और नीलगिरी क्लास जंगी जहाज के मॉडल हैं। जंगी जहाज में ध्रुव हेलिकॉप्टर की तैनाती दिखाई गई है। कलवरी क्लास की 5वीं सबमरीन वागीर 23 जनवरी को मुंबई में नेवी में कमिशन हो रही है। झांकी के आखिरी हिस्से में ऑटोनोमस अनमैंड सिस्टम को रखा गया है। परेड में नेवी का मशहूर ब्रास बैंड भी होगा, जिसमें 80 म्यूजिशियन होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.