इस बार दीपावली पर नहीं फोड़ सकेंगे सुतली बम, चीनी पटाखों की बिक्री पर भी प्रतिबंध

Updated on 02-11-2023 12:35 PM

भोपाल। राजधानी में आतिशबाजी विक्रेता अब सुतली बम दुकान में नहीं रख सकेंगे। वहीं चीनी पटाखे भी नहीं बेच सकेंगे। कारोबारी दुकान के बाहर पटाखे रखने से लेकर उन्हें चला भी नहीं सकेंगे। दुकान में खाली खोखे और बारदाना रखने पर भी रोक लगा दी गई है। दुकानदारों को चीनी पटाखे नहीं बेचने संबंधी निर्देशों की सूचना दुकान के बाहर चस्पा करनी होगी। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने दिए हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट में थोक आतिशबाजी विक्रेताओं के साथ बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह विस्फोटक अधिनियम एवं नियम में दिए गए प्रविधानों का पालन करें। सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर लें। कलेक्टर ने निगम, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द स्थायी और अस्थायी दुकानों का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए हैं।

125 डेसिबल से अधिक आवाज के पटाखों पर रोक

आतिशबाजी विक्रेताओं को 1500 केजी एवं 500 केजी की दो दुकानों के बीच 15 मीटर की दूरी रखना होगी। वहीं, 50 केजी आतिशबाजी दुकानों के बीच तीन मीटर की दूरी रखना आवश्यक है। विक्रेताओं द्वारा 125 डेसिबल से ज्यादा आवाज वाले पटाखों का विक्रय नहीं किया जाएगा। वह सुतली बम दुकान में न तो रखेंगे और न ही बेच सकेंगे। पटाखों के अलावा अन्य व्यवसाय भी नहीं किया जा सकेगा और यदि किया जा रहा है तो उसे बंद करना होगा।

कलेक्टर के दुकानदारों को सख्त निर्देश

- दुकान के बाहर न तो पटाखे रखे जाएंगे और न ही परीक्षण नहीं किया जा सकेगा।

- आतिशबाजी दुकान व बाजार में धूमपान पर रहेगी रोक, दुकानदार लगाएंगे नोटिस।

- दुकानों से दूर खड़े किए जाएंगे वाहन, पार्किंग के लिए रखना होंगे गार्ड।

- सिर्फ शासन से मान्यता प्राप्त कंपनी के पटाखे बेच सकेंगे कारोबारी।

- दुकानों में बिजली लाइन दुरुस्त करनी होगी, विद्युत प्रवाह स्वत: बंद करने की व्यवस्था।

- चीनी पटाखों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाना होगा।

- दुकान में अग्निशमन यंत्र, सीज फायर, रेत की बाल्टियां, पानी पर्याप्त मात्रा में रखा जाए।

- आतिशबाजी दुकान व बाजारों पर फायर ब्रिगेड सहित अन्य व्यवस्था कराएंगे नगर निगम आयुक्त ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.