'वो चार लोग हैं, सांप से भी खतरनाक...', शेखर सुमन ने प्रियंका चोपड़ा के दावों पर सुनाई आपबीती

Updated on 31-03-2023 07:44 PM
प्रियंका चोपड़ा के ताजा इंटरव्‍यू ने एक बार फिर बॉलीवुड में कथ‍ित 'मूवी माफिया' और 'गैंगबाजी' पर लेकर बहस छेड़ दी है। इंडस्‍ट्री से जुड़े कई दिग्‍गजों ने प्रियंका चोपड़ा को सपोर्ट किया है। फिल्‍मों से एक्‍ट्रेस को बैन किए जाने के बयान के बाद अब शेखर सुमन ने भी प्रियंका के दावों की तस्‍दीक की है। दिग्‍गज एक्‍टर ने दावा किया है कि इस 'मूवी माफिया' ने उनके और उनके बेटे अध्‍ययन सुमन के साथ भी ऐसा ही किया। शेखर सुमन ने ट्विटर पर लिखा है कि बॉलीवुड में 'चार लोग' ऐसे हैं, जिन्‍होंने गैंग बनाकर अध्‍ययन सुमन और उन्‍हें कई फिल्‍मों और प्रोजेक्‍ट से बाहर निकलवा दिया।

Shekhar Suman ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं इंडस्ट्री में कम से कम 4 ऐसे लोगों को जानता हूं, जिन्होंने मुझे और अध्ययन को कई प्रोजेक्ट्स से निकालने के लिए गैंग बनाया। मैं यह पक्के तौर पर जानता हूं। इन 'गैंगस्टर्स' का बहुत दबदबा है और ये रैटल स्नेक से भी ज्यादा खतरनाक हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि वे बाधाएं तो पैदा कर सकते हैं, लेकिन हमें रोक नहीं सकते।'

शेखर सुमन के सपोर्ट में उतरे उनके फैंस

शेखर सुमन के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस और कई यूजर्स इस पर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है जो आपसे जलते हैं। जलनखोर लोग कभी भी आपके नए वेंचर्स के बारे में चर्चा नहीं करना चाहेंगे। वह आपकी प्रशंसा नहीं चाहेंगे। आप असल में क्‍या कर रहे हैं, इसमें उनकी कोई दिलचस्‍पी नहीं होती है।'

यूजर्स ने की अध्‍ययन सुमन की तारीफ

एक अन्य यूजर ने कहा, 'Adhyayan Suman निश्चित रूप से एक अच्छे एक्‍टर हैं और उनके पास अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए वेब सीरीज के रूप में बहुत मौके हैं। मेरी राय में शेखर सुमन सर थोड़े बेहतर हैं, क्योंकि उन दिनों में उनके पास ऐसा कोई मंच नहीं था, लेकिन फिर भी उन्‍होंने अपनी बेदाग कॉमिक टाइमिंग के जरिए अपनी अच्‍छी इमेज बनाई है।'

प्रियंका ने बॉलीवुड की राजनीति पर मढ़ा दोष

एक दूसरे फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'क्या यह कभी रुकने वाला है और अगर खत्‍म भी होगा तो कैसे। यह दुख की बात है कि आप और आपके बेटे को भी इसका सामना करना पड़ रहा है।' गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के चौंकाने वाले दावों के बाद कंगना रनौत, अमाल मल्लिक और अपूर्वा असरानी जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस ओर अपना गुस्सा जाहिर किया है। प्रियंका ने एक विदेशी पॉडकास्‍ट में कहा कि वह बॉलीवुड की राजनीति से तंग आ गई थीं और इसलिए उन्‍होंने सबकुछ छोड़ अमेरिका जाने का फैसला किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.