दहशत के वो पल... इंदौर में छह मंजिला बिल्डिंग में ऐसी आग लगी कि लोग अग्निशमन तक चलाना भूले, 42 लोगों का रेस्क्यू

Updated on 13-11-2024 12:31 PM
इंदौर: शहर में एक छह मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में मंगलवार रात आग लग गई। यह घटना विजय नगर चौराहे के पास हुई। बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। इसमें कम से कम 42 लोग फंस गए थे। प्रशासन की टीम ने सभी को सुरक्षित बचा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आशीष सिंह और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। दूसरी मंजिल पर लगी आग से धुआं ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गया था। इस वजह से कई लोग फंस गए। टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

सभी प्रभावित लोग सुरक्षित


कुछ लोगों को धुएं से थोड़ी परेशानी हुई थी। उन्हें सावधानी के तौर पर अस्पताल भेजा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। सभी प्रभावित लोगों को तत्काल प्रभाव से उपचार दिया गया।

अग्निशमन का उपयोग नहीं कर पाए लोग


बिल्डिंग में आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र लगा हुए थे। पर अफरा-तफरी के कारण कोई भी इसका इस्तेमाल नहीं कर पाया। जिलाधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य पूरा हो गया है।

लोगों में दहशत का माहौल


यह बिल्डिंग एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स है, जहां कई दुकानें और ऑफिस हैं। आग लगने के समय कई लोग काम पर मौजूद थे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने खुद की सुरक्षा के लिए बिल्डिंग से बाहर निकलकर आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी कुछ देर में मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं। फिर जाकर मामला शांत हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.