बिना वजह रात में घूमने वालों से होगी सख्‍ती से की जाएगी पूछताछ

Updated on 18-09-2023 12:45 PM

 भोपाल। आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने शहर में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रात में चेकिंग करने का निर्णय लिया है। देर रात बिना वजह घूमने वाले वाहन चालकों की पहचान सुनिश्चित करने उनका नाम-पता, मोबाइल नंबर रजिस्टर में लिखा जाएगा। संदिग्ध पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को हिरासत में भी लिया जा सकता है। विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते पुलिस कर्मियों को दिए जा रहे चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अफसरों ने रविवार को सावधानियां बरतने के सूत्र दिए।

चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला बल तथा सशस्त्र बल को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पिछले एक माह से चलाये जा रहे उक्त प्रशिक्षण में नगरीय पुलिस की विभिन्न इकाईयों, थानों, कार्यालयों, कंट्रोल रूम, पुलिस लाइन का बल शामिल हुआ। प्रशिक्षण राज्य स्तरीय प्रशिक्षक प्रोफेसर जितेंद्र कुमार ने दिया। प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर द्वारा पुलिस कर्मियों को थ्योरीकल तथा प्रैक्टिकल चुनाव प्रक्रिया, चुनाव के पूर्व की तैयारियों, वोटिंग, मतगणना इत्यादि के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा जिम्मेदारियो के बारे में बताया गया तथा प्रशिक्षण दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.