वो दो इंडियन प्लेयर जो सिर्फ सीट गर्म करते रह जाएंगे, जिन्हें टेस्ट सीरीज में शायद ही मिले मौका

Updated on 10-07-2023 02:37 PM
नई दिल्ली: लगातार दो फाइनल हारने के बाद अब भारतीय टीम नए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में नए जोश के साथ उतरने के लिए तैयार है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 अगस्त से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के साथ जिसकी शुरुआत भी हो जाएगी। बीसीसीआई ने दो टेस्ट की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड कैरेबियाई आइलैंड भेजा है। इस आर्टिकल में हम आपको आगामी श्रृंखला के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल ऐसे दो खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शायद दोनों ही मुकाबले बेंच पर बैठे-बैठे गुजारने पड़े। प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का सपना, सपना ही रह जाए।

1) 
रुतुराज गायकवाड़
शानदार फॉर्म में चल रहे रुतुराज गायकवाड़ पिछले कुछ साल से गजब का खेल दिखा रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद आईपीएल में भी वह सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप हथिया ले रहे थे। टी-20 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद जब चयनकर्ताओं ने उन्हें टेस्ट टीम में जगह दी तो हर कोई हैरान रह गया क्योंकि उन्हें खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट से नजरअंदाज कर दिया गया है। टीम इंडिया में पहली बार शामिल किए गए यशस्वी जायसवाल के रहते यह संभावना कम ही है कि गायकवाड़ को खेलने का मौका मिले। कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे तो शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

2) नवदीप सैनी
एक और खिलाड़ी जिसे आश्चर्यजनक रूप से वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम में जगह मिली, वह हैं तेज गेंदबाज नवदीप सैनी। टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे नवदीप सैनी काउंटी खेलने इंग्लैंड गए थे, जब बीसीसीआई ने उन्हें टेस्ट टीम में शामिल कर हर किसी को हैरान कर दिया। खुद सैनी भी अपना नाम आने से आश्चर्यचकित होंगे। स्क्वॉड तक तो ठीक है, लेकिन प्लेइंग इलेवन के लिए सैनी को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि मोहम्मद सिराज संभवतः तेज आक्रमण का नेतृत्व करेंगे। शार्दुल ठाकुर सैनी को पछाड़ सकते हैं क्योंकि वह बेहतर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि जयदेव उनादकट अपने बाएं हाथ की गति में बदलाव के कारण टीम में जगह बना सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.