फर्जी नामों से गरीबों का राशन डकारने वाले होंगे बाहर, कालाबाजारी पर कसेगा शिकंजा

Updated on 17-10-2022 04:33 PM

भोपाल

फर्जी नामों पर गरीबों का राशन डकारने वाले अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली से बाहर होंगे। इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश के सभी राशन हितग्राहियों का ईकेवायसी और आधार सत्यापन कराने अभियान शुरु करने जा रही है। आपका राशन आपका अधिकार नाम से कालाबाजारी के समूल उन्मूलन के लिए 19 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच पूरे प्रदेश में यह अभियान शुरु किया जाएगा।
प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकार से रियायती दरों पर राशन लेने वाले वास्तविक उपभोक्ताओं की पहचान सुनिश्चित करने, हकदारी अनुसार सामग्री की प्रदायगी,  प्रदाय सामग्री की हितग्राही को सूचना देने, ओएनओआर के तहत किसी भी उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करने और अपात्र एवं अस्तित्वहीन हितग्राहियों के विलोपन और नवीन हितग्राहियों के नाम जोड़ने के लिए राष्टÑीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में सम्मिलित पात्र हितग्राहियों के ईकेवायसी और डाटाबेस मोबाइल नंबर दर्ज किए जाने की कार्यवाही इस अभियान में की जाएगी।

तीन करोड़ के ईकेवायसी,64 लाख के मोबाइल नंबर दर्ज होंगे- प्रदेश में अभी केवल 42 प्रतिशत हितग्राहियों की ईकेवायसी हुई है और केवल 47 प्रतिशत परिवार के डाटाबेस  दर्ज किए गए है।  इसलिए पात्र हितग्राहियों के ईकेवायसी और डाटाबेस में मोबाइल नंबर दर्ज करने का काम 19 अक्टूबर से शुरु होगा। पात्र हितग्राहियों के ईकेवायसी कराने उचित मूल्य दुकानों पर लगाई गई पीओएस मशीनों से नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हितग्राही दुकान पर जाकर अपने आधार कार्ड ले जाकर ईकेवायसी कराएंगे। अभियान के दौरान तीन करोड़ 9 लाख हितग्राहियों के ईकेवायसी और 64 लाख परिवारों के मोबाइल नंबर दर्ज कराए जाएंगे।

प्राप्त करने के तीन आसान उपाय
पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाते समय उसकी आवाज सुने और मिलान करे कि आपके नाम से कितनी मात्रा में राशन जारी हुआ है।  इसके अलावा राशन प्राप्त करने पर  पीओएस मशीन से निकलने वाली पर्ची प्राप्त कर  उसमें अंकित राशन की मात्रा का मिलान करें। अपने मोबाइल नंबर की पीओएस मशीन पर सही एंट्री कराएं और प्राप्त राशन की मात्रा का मिलान मोबाइल पर प्राप्त होंने वाले एसएमएस से करें।

परिवार के एक सदस्य का मोबाइल होगा दर्ज
पात्र हितग्राही को उचित मूल्य दुकान से वितरित सामग्री की जानकारी एसएमएस के माध्यम से देने के लिए परिवार के न्यूनतम एक सदस्य का मोबाइल नंबर डेटाबेस में दर्ज कराया जाएगा। पात्र परिवार के डाटाबेस में मोबाइल नंबर दर्ज करने की सुविधा उचित मूल्य दुकान पर लगाई गई पीओएस मशीन पर उपलब्ध होगी। सही मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए ओटीपी आधारित कार्यवाही की जाएगीयदि पात्र परिवार के हिसी भी सदस्य के पास मोबाइल नंबर नहीं है तो  उनकी जानकारी उचित मूल्य दुकान पर अलग से संधारित की जाएगी।

महिला-बच्चों, वृद्धों का रिकार्ड दुरुस्त करने घर पहुंचेगा अमला
वृद्ध, शारीरिक रुप से असक्षम, दिव्यांग, महिलाओं और बच्चों के ईकेवायसी विक्रेता घर जाकर कराएगा। पीडीएस के डाटाबेस में किसी हितग्राही का त्रुटिपूर्ण आधार नंबर दर्ज हो तो सही आधार नंबर दर्ज कराया जाएगा। जिन हितग्राहियों के बायोमेट्रिक विफल हो रहे है उन हितग्राहियों को आधार पंजीयन केन्द्रो में जाकर बायोमेट्रिक अपडेशन की कार्यवाही कराने सलाह दी जाएगी। उचित मूल्य दुकान से हितग्राही के ईकेवायसी होंने पर डाटाबेस एवं हितग्राही का आधार डाटाबेस में दर्ज नाम, पता, लिंग और आयु के आधार पर मिलान जेएसओ लॉगिन से किया जाएगा और मिलान होंने पर अनुमोदन किया जाएगा।

जानकारी गलत तो हटेंगे नाम
जिन हितग्राहियों के पीडीएस डाटाबेस एवं आधार के विवरण में भिन्नता पाई जाएगी उनकी जेएसओ द्वारा मौके पर जांच की जाएगी और जांच में वास्तविक  हितग्राही पाए जाने पर अनुमोदन होगा। यदि नाम, पता, लिंग, आयु के आधार पर मिलान नहीं होता है तो ऐसे हितग्राहियों के नाम रिजेक्ट किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.