फेडरल बैंक के शेयर में निवेश करने वालों को मिला बंपर रिटर्न, आज स्टॉक में आया 2 फीसदी से ज्यादा उछाल

Updated on 03-10-2023 01:42 PM
मुंबई: शेयर बाजार में आज सुबह से गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों क्रमशः 0.60% और 0.62% की गिरावट के साथ खुले हैं। बाजार में गिरावट के बीच आज फेडरल बैंक लिमिटेड के शेयर में बंपर उछाल देखा जा रहा है। सुबह से यह शेयर 2 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है। यह शेयर उछाल के साथ बीएसई पर 152.25 रुपये के 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 35,282.49 करोड़ रुपये का है। इस शेयर में निवेश करने वालों को बंपर रिटर्न मिला है। शेयर में निवेश करने वाले मालामाल हो गए हैं।

बैंक ने कुल जमा में पर्याप्त बढ़ोतरी की है। यह 2,32,871 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। बैंक में ग्राहक जमा करीब 2,18,938 करोड़ रुपये हो गई है। यह 30 सितंबर, 2022 तक 1,83,106 करोड़ रुपये की तुलना में 20% की पर्याप्त वृद्धि को दर्शाता है। बैंक के ग्रास एडवांस में भी अच्छा इजाफा देखा गया है। यह कुल 1,95,973 करोड़ रुपये है। यह 30 सितंबर, 2022 तक 1,63,958 करोड़ रुपये से 20% की मजबूत वृद्धि को दर्शाता है।

फेडरल बैंक के शेयर में निवेश करने वालों को अच्छा मुनाफा हुआ है। कंपनी ने निवेशकोंको 100 फीसदी से ज्यादा का बंपर रिटर्न दिया है। पिछले तीन वर्षों में इसमें 196 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। तकनीकी चार्ट पर भी कंपनी के शेयर मजबूत दिखाई दे रहे हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में शेयर में और तेजी देखने को मिल सकती है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.