भोपाल एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी:मेल में लिखा- चारों तरफ शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण छिपाए गए, जल्दी खाली करो

Updated on 01-07-2025 12:34 PM

भोपाल के राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रविवार को हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल एयरपोर्ट निदेशक के पास 29 जून की सुबह 10:15 बजे पहुंचा।

जिसमें लिखा था कि एयरपोर्ट के चारों तरफ बैग में शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण छिपाए गए हैं। मेल में चेतावनी दी गई- 'जल्दी खाली करो एयरपोर्ट, वर्ना अंदर के लोग मारे जाएंगे, उनके हाथ-पैर उड़ जाएंगे या सिर कट जाएगा।;

सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। बम डिस्पोजल स्क्वॉड को मौके पर बुलाकर पूरे एयरपोर्ट परिसर की बारीकी से जांच कराई गई। हालांकि, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। सुरक्षा के लिहाज से एयरपोर्ट पर पुलिस बल और सीआईएसएफ की तैनाती बढ़ा दी गई है।

ई-मेल आईडी का नाम: roadkillandkyokill धमकी भरा मेल "roadkillandkyokill" नामक मेल आईडी से भेजा है। एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आकाश तिवारी की शिकायत पर गांधीनगर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले के अनुसार, मेल कहां से भेजा गया, इसकी जांच जारी है। संबंधित कंपनी से मेल ट्रेस करने के लिए संपर्क किया गया है। साथ ही साइबर सेल की टीमें मेल भेजने वाले की लोकेशन और पहचान पता लगाने में जुटी हैं।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां ध्यान देने वाली बात यह है कि बीते कुछ हफ्तों में राजधानी में इस तरह की यह चौथी धमकी है। इससे पहले खजूरी स्थित एक निजी लैब और तीन प्राइवेट स्कूलों को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। हालांकि, सभी मामलों में जांच के बाद ई-मेल फर्जी साबित हुए थे, लेकिन इस बार एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान को टारगेट करने से सुरक्षा एजेंसियां कोई रिस्क नहीं ले रही हैं।

खुफिया एजेंसियां सतर्क, गतिविधियों पर नजर एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ खुफिया विभाग (IB) भी इस मामले में सक्रिय हो गया है। हर आने-जाने वाले यात्री की निगरानी के साथ सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है। एयरपोर्ट के भीतर और बाहर के इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.