11 दिन में 250 से ज्यादा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, आखिर भारत के खिलाफ कौन रच रहा साजिश?

Updated on 25-10-2024 01:55 PM
नई दिल्ली: भारत की विभिन्न एयरलाइंस की फ्लाइटों को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को 95 फ्लाइटों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह किसी भी एक दिन में मिली धमकियों में सबसे अधिक रहा। एयरलाइंस का कहना है कि जिस तरह से उनकी फ्लाइटों को धमकियां दी जा रही हैं, उससे मामला केवल भारतीय एविएशन इंडस्ट्री को वित्तीय नुकसान में डालने का नहीं रहा, बल्कि यह एक तरह से अब नैशनल थ्रेट में बदलता जा रहा है। ब्यूरो ऑफ सिविल एवएिशन समेत तमाम स्टेट पुलिस और अन्य एजेंसियां इस मामले की जांच में लगी हैं, लेकिन एयरलाइंस का कहना है कि नतीजा तो अभी तक जीरो ही निकल रहा है। इससे लोगों में ही नहीं, बल्कि पायलट और क्रू मेंबरों में भी पैनिक फैलना शुरू हो गया है। किसी को कुछ नहीं पता कि किस फ्लाइट के लिए धमकी मिल जाए। गनीमत यह है कि अभी तक सभी धमकियां झूठी साबित हुई हैं, लेकिन सवाल यह है कि अगर किसी दिन कोई सच साबित हो गई तो क्या होगा? सूत्रों का कहना है कि उन्हें लगता है कि इस मामले को अब सरकार को टॉप प्रायरिटी में रखते हुए इसकी सघन जांच कराई जाए, ताकि भारत की एयरलाइंस और लोगों को इससे छुटकारा मिल सके।

एक दिन में 95 फ्लाइट्स को धमकी


गुरुवार को अकासा, एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, विस्तारा और एलायंस एयर की 95 फ्लाइटों को धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने डोमेस्टिक और इंटरनैशनल फ्लाइटों की एक लिस्ट बनाई और उसे सेंड कर दिया। अधिकतर धमकियां सोशल मीडिया हैंडल एक्स और ईमेल के जरिए दी गई। इनमें से एक अकाउंट कुछ देर पहले बनाया गया और फिर धमकी देने के कुछ देर बाद उसे डिलीट कर दिया गया। जांच एजेंसियों का कहना है कि उनकी तरफ से गूगल, एक्स और मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने वाली कंपनियों से डिटेल जानकारियां मांगी गई हैं। कुछ जानकारियां मिल चुकी हैं, लेकिन धमकी देने के लिए जो वीपीएन का इस्तेमाल किया जा रहा है, उस 'खुफिया टनल' की चेन का पता लगाने में थोड़ा वक्त लग रहा है।

11 दिनों में करीब 250 फ्लाइटों को धमकी


पिछले 11 दिनों में करीब 250 फ्लाइटों को धमकी मिल चुकी हैं। मामले में पिछले दिनों ही केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा था कि इस तरह की धमकी देने वालों को नो फ्लाई लिस्ट में डालने समेत दो नियमों में भी संशोधन करने की योजना है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से धमकियां मिल रही हैं, उससे सरकार और जांच एजेंसियों द्वारा की गई जा रही कार्रवाई का ग्राउंड पर तो कुछ नजर ही नहीं आ रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.