भोपाल में कॉलेज की तीन सहेलियों के साथ रेप:तीनों आरोपियों ने हिंदू नाम बताकर दोस्ती की, फिर अश्लील वीडियो बनाकर मांगे पैसे

Updated on 25-04-2025 12:47 PM

भोपाल में एक ही कॉलेज की तीन छात्राओं के साथ रेप का मामला सामने आया है। फरहान खान, साहिल खान और अली खान नाम के आरोपियों ने नाम बदलकर इन छात्राओं से दोस्ती की। इसके बाद उन्हें मिलने बुलाकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर रेप किया।

आरोपियों ने लड़कियों के अश्लील वीडियो भी बना लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई और बार ज्यादती की। इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़कियों से हजारों रुपए भी ऐंठ लिए। जब आरोपियों की डिमांड बढ़ती गई, तब एक युवती भोपाल के बागसेवनिया थाने पहुंची और एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया।

पीड़ित की दो दोस्त के साथ भी इसी तरह रेप हुआ पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी दो अन्य सहेलियों के साथ भी इसी तरह की वारदात की गई है। पुलिस ने इन दोनों युवतियों की काउंसलिंग कराई। इस पर दोनों युवतियों ने जहांगीराबाद और अशोका गार्डन इलाके में रेप होने की बात स्वीकार की।

इसके बाद पुलिस ने जीरो पर कायमी कर केस डायरी को अशोका गार्डन और जहांगीराबाद थाने में ट्रांसफर किया है। पुलिस ने फरहान खान और साहिल खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अली खान की तलाश की जा रही है।

18 अप्रैल को केस, 6 दिन बाद सामने आया मामला बागसेवनिया पुलिस ने 18 अप्रैल को केस दर्ज किया था। 6 दिन केस को दबाए रखा। गुरुवार को मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में रेप, पॉक्सो एक्ट समेत धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। तीनों केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

धर्म बदलने के लिए दबाव बनाते थे तीनों आरोपी तीनों पीड़िताओं ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि आरोपी उन पर धर्म बदलकर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाते थे। उन्हें शादी करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी।

एक ही कॉलेज की बताई जा रही हैं छात्राएं तीनों छात्राएं एक ही कॉलेज में पढ़ने वाली बताई जा रही हैं। आरोपियों और उनके बीच दो साल से रिश्ते थे। तीनों पीड़िता ग्रेजुएशन कर रही हैं। तीनों आरोपी भी एक ही कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। एक छात्रा के साथ जब पहली बार ज्यादती हुई, तब वह नाबालिग थी।

सहेलियों से दोस्ती कराने का दबाव बनाया बताया जा रहा है कि फरहान खान ने सबसे पहले बागसेवनिया में रहने वाली एक छात्रा से दोस्ती की। उसने अपनी पहचान और असल नाम छिपाते हुए खुद का हिंदू नाम बताया। पीड़िता के साथ पहली बार संबंध बनाने के बाद उसने लड़की का वीडियो बना लिया।

बाद में इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दोस्त साहिल और अली से सहेलियों की दोस्ती कराने का दबाव बनाया। दोनों साथियों ने पहली ही मुलाकात में युवतियों से शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन ज्यादती करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि अली खान ने अशोका गार्डन की एक होटल में युवती के साथ ज्यादती की। साहिल खान ने जहांगीराबाद में एक कमरे में और फरहान खान ने बागसेवनिया के एक होटल में रेप किया। लिहाजा पुलिस ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। जिसमें अन्य युवतियों के मोबाइल नंबर भी मिले हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.