भोपाल में चुनाव ड्यूटी को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण छह नवंबर से, 9018 कर्मचारी होंगे शामिल

Updated on 04-11-2023 01:33 PM

भोपाल । आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कर्मचारियों को दूसरे चरण के प्रशिक्षण की शुरुआत छह नवंबर से होगी। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 9018 कर्मचारी शामिल होंगे। इस दौरान कर्मचारियों को दो सेंटरों में ईवीएम, माक पोल, वोटिंग, मतदान सामग्री लेने से लेकर जमा कराने तक का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया जाएगा।

दो सत्रों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने बताया कि सोमवार से चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत सुबह आठ से शाम सात बजे तक दो सत्रों में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय और महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आयोजित प्रत्येक सत्र में 900-900 कर्मचारियों को चुनाव से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए 105 मास्टर ट्रेनर्स को नियुक्त किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी मास्टर ट्रेनर्स के साथ बैठक ली। इस दौरान अतिरिक्त सीईओ डा. विनोद यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविशंकर राय, सहायक नोडल अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, डस. आरके शर्मा भी मौजूद थे।

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारी डालेंगे मतपत्र

इस चुनाव में मतदान कराने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण के दौरान ही डाक मतपत्र डालने की व्यवस्था की जाएगी। इस बार कर्मचारियों को उसी दिन डाक मतपत्र पेटी में डालना पड़ेंगे। पहले मतगणना के पहले तक डाक मतपत्र देने का नियम था, जिसमें बदलाव किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.