विजडन की WTC टीम ऑफ द टू्र्नामेंट में तीन भारतीयों को जगह, एक भी पाकिस्तान नहीं

Updated on 21-03-2023 09:00 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच जून में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। टूर्नामेंट के इस सीजन की शुरुआत 2021 में हुई थी। भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में पहला मैच खेला गया था। आखिरी मुकाबला कल ही न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खत्म हो गया। अब टेबल में टॉप पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया और दूसरे नंबर की टीम इंडिया के बीच फाइनल मुकाबला होगा। फाइनल मुकाबले से पहले विजडन ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट की घोषणा कर दी है।

तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह

विजडन ने अपनी टीम में भारतीय टीम के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें विकेटकीपर ऋषभ पंत, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। इस चैंपियनशिप के दौरान 12 मैचों में पंत ने 43.4 की औसत से 868 रन बनाए। दो शतक और 5 फिफ्टी की मदद से। स्ट्राइक रेट 81 का रहा। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के बल्ले से 37.38 की औसत से 12 मैचों में 673 रन निकले। इसके साथ ही उन्होंने 43 विकेट भी लिये। जसप्रीत बुमराह ने 10 मैचों में 45 विकेट झटके हैं। लेकिन टीम इंडिया के लिए दुर्भाग्य की बात है कि दो सबसे बेस्ट खिलाड़ी फाइनल मुकाबला ही नहीं खेल पाएंगे।

इन्हें भी किया गया शामिल

टीम में ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने को सलामी बल्लेबाज रखा गया है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन हैं। वह इस समय दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज भी हैं। चौथे नंबर पर श्रीलंका के दिनेश चादीमल और 5वें पर इंग्लैंड को जॉनी बेयरस्टो हैं। इस चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 1915 रन बनाने वाले जो रूट को विजडन ने अपनी टीम में शामिल नहीं किया है। तीसरे नंबर के बाबर आजम का भी नाम इसमें नहीं है।

गेंदबाजी अटैक में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और नाथन लायन के साथ कागिसो रबाडा हैं। टीम में ऑस्ट्रेलिया के चार, भारत के तीन, श्रीलंका के दो जबकि साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के 1-1 खिलाड़ी हैं।

विजडन की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इलेवन: उस्मान ख्वाजा, दिमुथ करुणारत्ने, मार्नस लाबुशेन, दिनेश चांदीमल, जॉनी बेयरस्टो, ऋषभ पंत (wk), रविंद्र जडेजा, पैट कमिंस, कागिसो रबाडा, नाथन लायन, जसप्रीत बुमराह।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.