मोदी पर बरसे फूलों की थ्री लेयर जांच:भोपाल के रोड शो में PM की सुरक्षा ऐसी कि फूलों के लिए 50 जवान तैनात रहे

Updated on 25-04-2024 12:34 PM

भोपाल में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो हुआ। इस दौरान सुरक्षा के ऐसे इंतजाम थे कि लोग जिन फूलों से पीएम का स्वागत कर रहे थे, उनकी भी तीन स्तर पर जांच हुई। पुख्ता पड़ताल के बाद ही फूलों की पंखुड़ियां लोगों को दी गईं।

यहां तक कि फूलों की पंखुड़ियों की मात्रा भी तय थी- 30 क्विंटल। सबसे पहले इन्हें SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप), फिर क्राइम ब्रांच और बाद में BDS (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड) ने चेक किया। इसके बाद फूलों को 5-5 किलो की पॉलिथीन में पैक कर पहले से तय नेताओं और राजनेताओं के सुपुर्द किया गया। बुधवार की दोपहर को भोपाल पहुंचे इन फूलों की सुरक्षा में 50 से अधिक जवानों की तैनाती की गई थी।

एडीजी-पुलिस कमिश्नर ने संभाली कमान

रोड शो के रूट्स का रविवार दोपहर को भोपाल पुलिस कमिश्नर हरी नारायण चारी मिश्रा सहित तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान भोपाल पुलिस के साथ SPG के अधिकारी और बीजेपी के नेता भी मौजूद थे।

सोमवार को एक बार फिर इन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मॉकड्रिल भी की गई। इसमें एडीजी चंचल शेखर, पुलिस कमिश्नर हरी नारायण चारी मिश्रा सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

3 दिन तक ड्रोन से की गई छतों की निगरानी

रविवार, सोमवार और मंगलवार की सुबह पीएम के रोड शो के तमाम रूट्स की ड्रोन से निगरानी कराई गई। हाईराइज इमारतों पर चेक किया गया कि संदिग्ध वस्तु और व्यक्तियों का जमावड़ा तो नहीं है।

2500 जवान और 25 IPS भी तैनात रहे

भोपाल में बुधवार को 2500 पुलिसकर्मी स्टेट हैंगर से रोड शो के रूट तक तैनात रहे। इनके सुपर विजन का जिम्मा 25 IPS अधिकारियों को दिया गया था। हाईराइज बिल्डिंग्स पर केवल पुलिस और एसपीजी के जवानों को तैनात रहने की ही इजाजत थी।

एक किलोमीटर के दायरे में 60 चेकिंग पॉइंट

पीएम मोदी का रोड शो भोपाल के मालवीय नगर से शुरू होकर नानके पेट्रोल पंप पर समाप्त हुआ। करीब एक किलोमीटर के रोड शो में 60 चेकिंग पॉइंट बनाए गए थे। मेटल डिटेक्टर मशीनों के साथ सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस की एडवाइजरी का पालन करने वाले लोगों को ही एंट्री दी जा रही थी।

मालवीय नगर से न्यू मार्केट की ओर जाने वाली तमाम सड़कों को दोपहर 3 बजे से ही डायवर्ट कर दिया गया था। जवाहर चौक की ओर जाने और आने वाले लोगों को 6 किलोमीटर का फेरा लगाकर जाना पड़ा। बुधवार सुबह से ही न्यू मार्केट, मालवीय नगर आने वाली तमाम सड़कों पर भारी वाहनों और बसों का आना बंद कर दिया गया था।

खुफिया एजेंसियां सक्रिय रहीं, इमारतों की भी हुई थी जांच

पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में केंद्र से लेकर राज्य तक की खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं। सुरक्षा की थ्री लेयर व्यवस्था की गई थी। पहली लेयर में SPG कमांडो तैनात थे। जिन्होंने तीन दिन पहले ही सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली थी।

रोड शो के रास्ते में आने वाली इमारतों और भवनों को भी जांचा गया था। ऐसे भवन जो कमजोर थे, उनमें 24 अप्रैल को प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। चिह्नित और मजबूत इमारतों पर जवानों की तैनाती की गई थी। इस दौरान यहां रहने वाले लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया था।

यह एडवाइजरी जारी की थी पुलिस ने

  • रोड शो क्षेत्र को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था।
  • 24 अप्रैल को इस इलाके में ड्रोन कैमरा इत्यादि उड़ाने पर प्रतिबंध था।
  • रोड शो में अपने साथ पानी की बोतल तथा पाउच इत्यादि ले जाने की इजाजत नहीं थी।
  • रोड शो में बैग, थैला जैसी वस्तु भी अपने साथ ले जाने की इजाजत नहीं थी।
  • रोड शो में मोबाइल भी साथ में ले जाने की इजाजत नहीं थी।
  • माचिस, लाइटर इत्यादि ज्वलनशील वस्तु लाना प्रतिबंधित था।
  • पार्टी के झंडे के साथ डंडा, रॉड इत्यादि लाना प्रतिबंधित था।
  • 15 साल से कम उम्र के बच्चों को साथ न लाने की हिदायत भोपाल पुलिस ने जारी की थी।
  • फूल-माला और फूल की पत्तियां ले जाने पर भी प्रतिबंध था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.