बस की टक्कर से तीन युवकों की मौत

Updated on 25-10-2023 05:16 PM

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर बनारस मार्ग में सोनगरा जंगल के पास मंगलवार देर रात खदान कर्मियों को लेकर आ रही बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। तीनों मृतक जरही से दशहरा पर्व देखकर घर वापस लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सोनगरा निवासी परमेश्वर राजवाड़े 24 वर्ष, प्रेमसाय राजवाड़े 22 वर्ष और अविनाश राजवाड़े निवासी केवरा मोटरसाइकिल में दशहरा पर्व देखने जरही गए थे। देर रात करीब 11.30 बजे तीनों वापस लौट रहे थे। मोटरसाइकिल परमेश्वर चला रहा था।

इसी दौरान बनारस मार्ग में शिवानी खदान के पास महान तीन खदान से कर्मचारियों को लेकर वापस लौट रही अनुबंधित बस के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। तेज टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक को गभीर चोट आई और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतक के शव को भटगांव अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के बाद बस को खड़ी कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.