रणथंभौर में बाघिन रिद्धि vs माही, सगी बेटी को करना पड़ा मां के आगे सरेंडर! पढ़ें संघर्ष की इनसाइड स्टोरी

Updated on 18-03-2026 12:42 PM
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं। जंगल के कानून में ममता पर 'इलाका' भारी पड़ गया, जब रणथंभौर की रानी बाघिन रिद्धि (T-124) अपनी ही सगी बेटी माही (RBT-2504) से भिड़ गई। करीब 90 सेकंड तक चली इस भीषण 'टेरिटोरियल फाइट' ने साबित कर दिया कि जंगल में रिश्तों से बड़ा साम्राज्य होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाघों के बीच यह फाइट एक सामान्य व्यवहार है।


राजबाग की झाड़ियों में गूंजी दहाड़

जोन नंबर 3 के राजबाग क्षेत्र में मंगलवार सुबह सब कुछ शांत था, तभी अचानक झाड़ियों के पीछे से दो ताकतवर बाघिनों के गुर्राने की आवाजें आने लगीं। 7 साल की अनुभवी शिकारी रिद्धि और उसकी 3 साल की जवान बेटी माही एक-दूसरे के सामने आ चुकी थीं। दोनों के बीच अपने 'इलाके' के वर्चस्व को लेकर खींचतान शुरू हुई, जो देखते ही देखते संघर्ष में बदल गई।

मां-बेटी ने एक-दूसरे पर घात लगाकर किया हमला

पर्यटकों के कैमरों में कैद वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे मां-बेटी एक-दूसरे पर घात लगाकर हमला कर रही हैं। दोनों हवा में उछलकर पंजे चला रही थीं और उनकी दहाड़ से पूरा राजबाग इलाका थर्रा उठा। तीन से चार बार भीषण झड़प हुई, लेकिन अंततः अनुभव के आगे जवानी को झुकना पड़ा और माही को अपनी मां रिद्धि के सामने सरेंडर करना पड़ा।

पुरानी है यह 'किस्तवार' जंग

रिद्धि और माही के बीच यह पहली भिड़ंत नहीं है। करीब तीन महीने पहले भी इसी जोन नंबर 3 में दोनों के बीच 'खूनी जंग' हुई थी। उस वक्त मुकाबला और भी खतरनाक था, रिद्धि के पैर में गंभीर चोट आई थी, तो माही का कान फट गया था। जानकारों की मानें तो माही अब जवान हो चुकी है और वह अपना खुद का इलाका बनाना चाहती है, जबकि रिद्धि अपनी विरासत को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.