कंगना रनौत की मनमानी के कारण डूबी 'टीकू वेड्स शेरू', क्लाइमैक्स छोड़ भाग गए थे परेशान डायरेक्टर?

Updated on 28-06-2023 08:45 PM
कंगना रनौत के प्रॉडक्शन में बनी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' ओटीटी (Amazon Prime Video) पर रिलीज हो चुकी है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीर कौर लीड रोल में दिखे। इस फिल्म को ओटीटी पर भले रिलीज किया गया हो, लेकिन सच ये है कि दर्शकों को ये फ्री में भी पसंद नहीं आ रही। काफी लोगों ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को इमोशनलेस बताया है। काफी लोगों को फिल्म का प्लॉट पसंद नहीं आ रहा। अब खबर मिली है कि फिल्म की जो ऑरिजनल स्क्रिप्ट थी, उसमें कंगना रनौत ने अपनी टांग अड़ाई थी जो फिल्म की कहानी को चोट पहुंचाने के लिए काफी था।

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि फिल्म की जो ऑरिजनल कहानी बताई गई थी और जो बनकर तैयार हुई है, उसमें आसमान जमीन का फर्क है। बताया जा रहा है कि फिल्म का फ्लेवर कुछ और ही है। चूंकि कंगना ने इतने सारे चेंजेज कराए कि फिल्म की जो असली कहानी थी वही बदल गई, इससे फिल्म को डैमेज हुआ है।

फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' की कहानी में क्यों हो गया सब उलट-पलट

सूत्र ने ये भी बताया है कि फिल्म में कहीं कोई सामंजस्य नहीं दिखता। जब टीकू शेरू से मिलती है तो वह टूटी फूटी इंग्लिश में बातें करती दिखती हैं और फिर बाद में बीच वाले सीक्वेंस में वह फ्लोलेस इंग्लिश बोलती दिख रहीं। ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने ऑक्सफोर्ड से ग्रैजुएशन किया हो। उनका किरदार सीधा सरल और थोड़ी पगली जैसा होना था, लेकिन फिल्म में वो काफी स्मार्ट दिखी हैं।

कंगना ने फिल्म के फर्स्ट हाफ में काफी कुछ बदल दिया

बताया गया है कि फिल्म की कहानी टीकू के कविता लिखने से शुरू होती है और डायरेक्टर (साई कबीर) इसे 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसे सीन नहीं चाहते थे क्योंकि इसका कोई मतलब नहीं था। लेकिन ये बदला गया और फिल्म के फर्स्ट हाफ में काफी कुछ बदला गया जिसमें टीकू की फैमिली और शेरू के फ्रेंड्स से जुड़ी कई चीजें हैं। बताया गया है कि साई कबीर इस चेंजेज की वजह से परेशान हो गए थे।

कंगना के टांग अड़ाने पर इसलिए चुप रहे डायरेक्टर!
जब उनसे पूछा गया कि साई कबीर ने इसपर ऑब्जेक्ट क्यों नहीं किया? उन्होंने वेबसाइट को बताया, 'वो कैसे कर सकते थे? इससे पहले कंगना (सिमरन 2017) और 'मणिकर्णिका'(2019) में एक्ट्रेस थीं, इसके बावजूद उन्होंने इतने चेंजेज करवाए। मणिकर्णिका से तो उन्होंने डायरेक्टर को ही बेदखल कर दिया। जब वहां डायरेक्टर्स ने उनके सामने घुटने टेक दिए थे, यहां तो वो प्रड्यूसर थीं। बेचारे साईं की क्या जुर्रत?'

पहले 'सर' कहती थीं कंगना और फिर 'तू' पर आ गईं
सूत्र ने ये भी बताया कि शुरुआत में कंगना डायरेक्टर को सर कहकर पुकारती थीं, लेकिन बाद वो 'तुम' पर उतर आईं और इसके बाद तो वह तू कहकर बुलाने लगीं।

डायरेक्टर क्लाइमैक्स सीन शूट से पहले वहां से निकल गए
एक और यूनिट मेंबर ने बताया कि साई कबीर ने क्लाइमैक्स शूट नहीं किया। इसके बाद एक्शन डायरेक्टर सुनील रॉड्रिग्स के पास कोई ऑप्शन नहीं बचा था और उन्होंने आखिरी शूटिंग की। वो इसलिए कि साई ने काफी ज्यादा पी रखी थी और फिर थोड़ी देर बाद वहां से जा चुके थे। सेट पर हलचल मच गई, एक्टर्स जानना चाह रहे थे कि हो क्या रहा है? उन्होंने कहा कि इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं को ऑडियंस क्लाइमैक्स देखकर हैरान हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.