राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अब तक 18 सेलेब्स को न्योता, रोहित शेट्टी को भी निमंत्रण पर कंगना रनौत को नहीं?

Updated on 16-12-2023 02:48 PM
राम जन्म भूमि पर ऐतिहासिक श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अगले महीने 22 जनवरी, 2024 को होगी। इस भव्य कार्यक्रम में कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां शामिल होंगी। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी पूरा देश बनने वाला है और इसे लेकर पहले से ही लोगों में उल्लास भर गया है। इन सबके बीच, इसमें आने वाले मेहमानों को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से मेहमानों की एक नई लिस्ट सामने आई है। पहली लिस्‍ट में जहां 5 सेलेब्‍स थे, वहीं अब यह संख्‍या बढ़कर 18 सेलिब्र‍िटीज तक पहुंच गई है। हालांकि, दिलचस्‍प है कि इसमें भी कंगना रनौत का नाम शामिल नहीं है।
    राम मंदिर उद्घाटन समारोह में भाग लेने वाली कुछ बॉलीवुड हस्तियों में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, जाने-माने निर्देशक राजकुमार हिरानी, अरुण गोविल, संजय लीला भंसाली, रोहित शेट्टी और महावीर जैन शामिल हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर कार्यक्रम के लिए रजनीकांत, चिरंजीवी, मोहनलाल, धनुष और ऋषभ शेट्टी सहित साउथ के कई सेलेब्स को इनवाइट किया गया है। कुल मिलाकर पूरे 18 सेलेब्स को न्योता भेजा गया है। बाकी के नाम बाद में सामने आने की उम्मीद है।

    राम जन्मभूमि के लिए निमंत्रण पत्र

    राम मंदिर के लिए भेजे गए कार्ड की फोटो भी सामने आई है, उस पर लिखा है...प्राण-प्रतिष्ठा समारोह। इसके अंदर लेटर पर लिखा है, 'आपको विदित है कि लंबे संघर्ष के पश्चात श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है। पौष, शुक्ल द्वादशी, विक्रम संवत 2080, सोमवार, 22 जनवरी 2024, गर्भगृह में रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। हमारी प्रबल इच्छा है कि आप इस पुनीत अवसर पर अयोध्या में उपस्थित रहकर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनें और महान ऐतिहासिक दिन की गरिमा बढ़ाएं। निवेदन है कि 21 जनवरी के पूर्व अयोध्या पधारने की योजना बनाएं। जितना शीघ्र अयोध्या आएंगे, उतनी ही आपको सुविधा होगी। विलंब से आने पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 23 जनवरी 2024 के पश्चात ही वापस जाने की योजना बनाएं।'

    कब होगा राम मंदिर का उद्घाटन?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवित्र मंदिर का जमीनी स्तर इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है और इसका उद्घाटन 22 जनवरी, 2024 को होना है। मंदिर परिसर में राम लला की मूर्ति स्थापित करने का भव्य समारोह होगा। माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें भाग लेंगे। इसके अलावा, इस शुभ अवसर पर राम भक्तों की भारी भीड़ भी जुटने की उम्मीद है।

    भक्तों को रामलला से रखनी होगी इतनी दूरी

    मंदिर के भव्य उद्घाटन अनुष्ठानों से पहले कुछ कार्यक्रम 16 जनवरी को शुरू होंगे। 4000 साधुओं और संतों सहित देश के सभी हिस्सों से लगभग 7000 मेहमानों को भी इस शुभ अवसर के लिए निमंत्रण मिला है। आयोजन की तैयारी में, अयोध्या राम मंदिर समिति ने भी कई उपाय किए गए हैं। उद्घाटन समारोह के आसपास के उपायों के लिए राम मंदिर ट्रस्ट जिम्मेदार है। पता चला है कि मंदिर परिसर में प्रवेश करने वाले भक्तों को 320 फीट की दूरी से भगवान रामलला के दर्शन करने की अनुमति होगी।

    राम मंदिर की आधारशिला

    इसके अलावा, भक्तों को कुबेर टीला और यात्री सुविधा केंद्र जाने की अनुमति दी जाएगी। उद्घाटन के दौरान रामलला की सेवा-पूजा पुजारी ही करेंगे। बता दें कि पवित्र मंदिर का निर्माण 5 अगस्त, 2020 को शुरू किया गया था, जब पीएम नरेंद्र मोदी ने मंदिर की आधारशिला रखी थी।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 September 2026
    हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
     20 September 2026
    साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
     20 September 2026
    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
     18 September 2026
    सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
     18 September 2026
    बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
     18 September 2026
    नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
     18 September 2026
    हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
     18 September 2026
    देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
    Advt.