कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

Updated on 21-04-2026 01:47 PM

सूरजपुर। कलेक्टर  एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ‘सुशासन तिहार 2026‘ के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से 01 मई से 10 जून 2026 तक जन समस्या निवारण शिविरों के आयोजन की रूपरेखा पर व्यापक विमर्श किया गया।

क्लस्टरवार शिविरों की तिथि, स्थान एवं नोडल अधिकारी निर्धारित :-

कलेक्टर  एस. जयवर्धन ने सुशासन तिहार 2026 के सफल संचालन हेतु आदेश जारी करते हुए जिले के समस्त जनपद पंचायतों में क्लस्टरवार समाधान शिविरों की तिथि, स्थान एवं नोडल अधिकारियों का निर्धारण कर दिया है। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 30 अप्रैल 2026 तक राजस्व प्रकरण, मनरेगा भुगतान, हितग्राहीमूलक योजनाएं, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, विद्युत एवं हैंडपंप आदि से संबंधित समस्त लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे क्लस्टरवार जनसमस्या निवारण शिविर :-

कलेक्टर ने बताया कि 01 मई से 10 जून 2026 तक ग्रामीण क्षेत्रों में क्लस्टरवार जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में प्राप्त समस्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, जिससे पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंच सके।

विभागीय समन्वय एवं नियमित समीक्षा के निर्देशः-

कलेक्टर  एस. जयवर्धन ने स्पष्ट किया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक अग्रिम तैयारियां, विभागीय समन्वय तथा नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि शासन की मंशानुरूप आमजन को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने नियुक्त नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदन पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण को सुनिश्चित करना सभी की प्राथमिकता रहे।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विजेंद्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर  जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर  पुष्पेन्द्र शर्मा, सर्व एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केके श्रीवास्तव की करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। केके छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…
 25 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में करीब 55 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
 25 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में STF और जिला विशेष शाखा ने संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने सरकंडा क्षेत्र की सूर्या विहार कॉलोनी में दबिश देकर अतीक…
 25 September 2026
छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का दौर जारी है। रायपुर समेत कई जिलों में रातभर से बारिश हो रही है। रायपुर के सुंदर नगर महादेवघाट रोड, विधानसभा क्षेत्र सहित कई इलाकों…
 25 September 2026
भाजपा के 23 सितंबर के संगठनात्मक फेरबदल में छत्तीसगढ़ के 2 नेताओं को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी मिली है। पत्थलगांव विधायक गोमती साय को गुजरात का सह-प्रभारी और अकलतरा के…
 25 September 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति आयोग के इस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें एक असिस्टेंट प्रोफेसर को एससी-एसटी अधिनियम में दोषी ठहराया गया था। साथ ही एफआईआर…
 24 September 2026
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल,…
 24 September 2026
स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उन्हें हरियाणा का भी प्रभार दिया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।इससे…
 24 September 2026
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम और विधायक तुलेश्वर मरकाम का फोन हैक हुआ है। बुधवार को फूलो देवी नेताम के वॉट्सऐप नंबर से साइबर ठगों ने परिचितों को…
Advt.