आज राम, कल रावण बनेंगे... 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्‍ट‍िंग के सपोर्ट में उतरे सद्गुरु, यश की भी तारीफ

Updated on 30-10-2025 02:33 PM
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'रामायणम्' पर काम कर रहे हैं। नितेश तिवारी की इस फिल्म में एक्टर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि, पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कुछ लोग रणबीर की कास्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं। वो भी उनके पिछले विवादों के कारण। जहां इन लोगों का दावा है कि रणबीर किसी भगवान के रोल के लिए उपयुक्त नहीं हैं, वहीं आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु अब एक्टर के सपोर्ट में सामने आए हैं।

हाल ही में फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा के साथ बातचीत के दौरान, सद्गुरु ने इस विवाद पर बात की और रणबीर कपूर के खिलाफ हो रही आलोचना को गलत बताया। नमित ने कहा, 'लोग अतीत की बातें निकालकर पूछ रहे हैं कि रणबीर कपूर रामायण में श्री राम का किरदार कैसे निभा सकते हैं।'


रणबीर कपूर के राम बनने पर बोले सद्गुरु

इस पर बात करते हुए सद्गुरु ने कहा, 'यह एक अभिनेता के बारे में गलत है क्योंकि उसने अतीत में किसी न किसी रूप में अभिनय किया है। आप उससे राम बनने की उम्मीद नहीं कर सकते? कल किसी और फिल्म में वह रावण का किरदार निभा सकता है।'


यश की कास्टिंग पर बोले सद्गुरु

सद्गुरु ने रावण के रूप में यश की कास्टिंग के बारे में भी बात की और कहा, 'यश एक सुंदर इंसान हैं।' इस पर नमित ने भी कहा, 'यश एक बहुत ही सुंदर इंसान हैं और देश के एक बहुत ही प्रतिभाशाली सुपरस्टार हैं। हम रावण के सभी पहलुओं, उनकी भक्ति, उनकी गहराई को दिखाना चाहते हैं, जो केवल यश ही कर सकते हैं।'

रणबीर बन गए हैं शाकाहारी, छोड़ी शराब

इस साल सितंबर में, खबर आई थी कि रणबीर ने 'रामायणम्' के लिए अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने का फैसला किया है। खबर है कि एक्टर अपने किरदार के आध्यात्मिक अनुशासन को अपनाने के लिए सख्त सात्विक आहार, सुबह जल्दी वर्कआउट और ध्यान कर रहे हैं। उन्होंने न केवल शराब छोड़ दी है, बल्कि शाकाहारी भी हो गए हैं।

'रामायणम्' के दो पार्ट्स की रिलीज डेट

कथित तौर पर, मेकर्स ने फिल्म के पहले पार्ट का प्रोडक्शन पूरा कर लिया है। इस महीने की शुरुआत में, पिंकविला ने बताया था कि रामायणम् के निर्माता जल्द ही फिल्म के वीएफएक्स पर काम शुरू करेंगे और अगले 300 दिनों तक इसी पर काम चलेगा। 'रामायणम्' दुनिया भर में रिलीज होगी। पार्ट 1 दिवाली 2026 पर और पार्ट 2 दिवाली 2027 में रिलीज होगा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.