भोपाल के करीब नेशनल हाईवे पर टोल चोरी का खेल... गांवों के बीच से बनाया हादसों का रास्ता

Updated on 22-06-2025 06:42 PM

भोपाल। राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से बचकर गांवों के तंग रास्तों पर धड़ल्ले से टोल चोरी का जानलेवा खेल खेला जा रहा है। नर्मदापुरम रोड से भोपाल और रायसेन जाने वाले डंपर अब टोल चोरी के लिए 15 गांवों से होकर गुजरने वाले शार्टकट रूट को अपना रहे हैं, जिससे न सिर्फ शासन को रोजाना हजारों का चूना लगाया जा रहा है, बल्कि उन सड़कों पर आवाजाही करने वाले हजारों ग्रामीणों की जान को भी जोखिम में बनी है।

गांवों की संकरी और कमजोर सड़कों पर डंपरों की बेलगाम रफ्तार लगभग हर सप्ताह एक सड़क हादसे का कारण बनती है और कई बार डंपर की चपेट में लोगों की मौत हो जाती है। टोल चोरी रूट के एक क्षेत्र में ही बीते एक साल में डंपर 21 सड़क हादसों का कारण बने हैं, जिसमें छह लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। टोल चोरी के चंद रुपयों के लिए दांव पर लगती ग्रामीणों की जान परिवहन, प्रशासन और पुलिस विभाग की बड़ी लापरवाही को उजागर कर रही है।

शार्टकट से शासन को हर महीने 56 लाख का नुकसान

टोल टैक्स चोरी के लिए डंपरों के शार्टकट रूट से शासन को हर महीने कम से कम 56 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। नवदुनिया की टीम ने जब तीन दिन तक लगातार गांवों का दौरा किया तो पाया कि हर दिन गांवों के रास्तों से 100 से अधिक डंपर गुजरते हैं।

ये डंपर नर्मदापुरम रोड स्थित विशनखेड़ा टोल प्लाजा और 11 मील टोल प्लाजा को बायपास करते हुए गांवों के रास्तों से आवाजाही करते हैं। एक टोल पर दस पहिया डंपर का टोल 470 रुपये लगता है, वापसी पर भी उतना है चार्ज होता है, जो मिलकर 940 रुपये होता है।

वहीं, दो टोल पर टैक्स की राशि 1880 रुपये हो जाती है। इस प्रकार कम से कम 100 डंपरों की आवाजाही पर रोजाना टोल चोरी से करीब एक लाख 88 हजार रुपये और यही राशि महीने भर में 56 लाख 40 हजार रुपये हो जाती है।

इस रूट से वाहन जाते 
हैं भोपाल हाईवे पर

औबेदुल्लागंज स्थित एमपीटी मिड-वे ट्रीट के सामने से होकर डंपर गौहरगंज-भोजपुर मार्ग की ओर सनोती गांव से होते हुए मगरपुंछ, आंखखेड़ी, खसरोद, जमुनिया बाजयाफ्त, नीमखेड़ा, कीरतनगर, मेंदुआ, पिपलिया और रापड़िया गांव के पास से होते हुए मार्ग से भोपाल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर पहुंचते हैं।

सामान्य रूट से तीन किमी दूरी अधिक

औबेदुल्लागंज से रापड़िया मोड़ के टोल चोरी रूट की दूरी गांवों से होकर जाने पर करीब 25 किलोमीटर होती है, जबकि मुख्य मार्ग से जाने पर 22 किलोमीटर है।

रायसेन रोड पर जाने 
के लिए है यह रूट

औबेदुल्लागंज से रायसेन रूट के लिए भी भोपाल जाने वाले मार्ग को डंपर चालक अपनाते हैं। वे भोजपुर जोड़ से चिकलोद रोड की ओर मुड़ जाते हैं। वहां से बंगरसिया फिर मुड़कर उमरावगंज-गुड़ावल रोड पर घाटखेड़ी, हमीदखेड़ी, उमरावगंज, गुड़ावल, मुनीरगढ़ और फिर बिलखिरिया कलां के रास्ते रायसेन रोड राष्ट्रीय राजमार्ग 146 पर पहुंचते हैं।

सामान्य रूट से 12 किमी दूरी कम

औबेदुल्लागंज से बिलखरिया कलां जाने पर मुख्य मार्ग से दूरी करीब 40 किमी है, वहीं टोल चोरी का शार्टकट से डंपर चालकों को महज 28 किमी में बिलखिरिया कलां मार्ग का रास्ता तय कर लेते हैं।

नो एंट्री टाइम जोन में भी मौत बनकर दौड़ते हैं डंपर

आमजन की सुरक्षा के लिए शहर की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही के लिए सुबह आठ से रात 11 बजे तक नो एंट्री टाइम जोन निर्धारित किया गया है, लेकिन नगरनिगम क्षेत्र अंतर्गत इन गांवों में रोजाना दिन-रात सैकड़ों डंपर चलते हैं। जिससे हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं, वहीं इनकी लगाम लगाने की कोई तैयारी नहीं की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.