बच्चों को फिर जकड़ रहा टोमैटो फ्लू:हमीदिया में हर दिन मिल रहे 4-5 नए केस

Updated on 13-07-2025 12:27 PM

हैंड-फुट-माउथ डिजीज यानी टोमैटो फ्लू एक बार फिर बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। हमीदिया अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में आने वाले 10% बच्चों में यह रोग देखने को मिल रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश टिक्कस ने बताया कि अकेले उनकी ओपीडी में रोजाना 45 से 50 बच्चों में से 4-5 बच्चों में फीवर विथ रैशेज की समस्या देखने को मिल रही है।

डॉ. टिक्कस ने बताया कि यदि पहले बच्चे को बुखार आए और फिर 3 से 4 दिन बाद हथेलियों, तलवों और मुंह के अंदर और बाहर लाल चकत्ते दिखाई दें, तो यह हैंड-फुट-माउथ डिजीज हो सकती है।

कॉक्ससेकी वायरस है बीमारी का कारण कोरोना से पहले तक यह बीमारी सिर्फ 10 साल तक के बच्चों में ही देखी जाती थी। मगर बीते सालों से 13-14 साल के बच्चों में भी इस बीमारी के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। साथ ही लाल चकत्ते हाथ, पैर और मुंह के साथ कमर के नीचे और आसपास के हिस्सों में भी देखे जा रहे हैं। यह एंटीरोवायरस और कॉक्ससेकी वायरस के कारण होने वाला एक वायरल रोग है। टमाटर फ्लू केवल इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें फफोले बड़े और ज्यादा लाल होते हैं।

इसके लक्षण

  • बुखार
  • सिर दर्द
  • गले में खराश
  • कमजोरी
  • भूख की कमी
  • जीभ और गाल के अंदर छाले निकलना
  • चेहरे, पैरों के तलवों और हथेलियों पर भी लाल दाने होना

कोरोना की तरह ही फैलती है बीमारी

  • यह रोग छींकने और खांसने से फैलता है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर यह रोग जल्दी पकड़ लेता है।
  • बच्चे को बुखार हो तो उसे घर पर ही रखें।
  • अगर दाने के साथ बुखार भी हो तो बीमार बच्चे को दूसरे बच्चों से दूर रखें।
  • बच्चों को सिखाएं साफ-सफाई रखना।
  • संक्रमित बच्चों के खिलौने, कपड़े समेत अन्य चीजें स्वस्थ बच्चों से दूर रखें।
  • घर को साफ रखें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.